एक्सप्लोरर

बिहार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज तीसरा दिन, महावीर मंदिर, गुरुद्वारा और बुद्ध स्मृति पार्क जाएंगे, जानें कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायु सेना के विशेष विमान से बुधवार को पटना आए थे. पटना के अलग-अलग इलाकों में उनका कार्यक्रम हो रहा है. आज ही 11 बजे दिल्ली के लिए वो रवाना होंगे.

पटनाः देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind ) तीन दिवसीय दौरे पर पटना में हैं. आज शुक्रवार को उनका तीसरा दिन है. आज राष्ट्रपति सुबह पटना घूमने के लिए निकलेंगे. सुबह 9 बजे वह बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचेंगे, इस दौरान आम लोगों के लिए पार्क बंद रहेगा. वे पटना के महावीर मंदिर और पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा भी जाएंगे. इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन रहेगा प्रभावित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायु सेना के विशेष विमान से बुधवार को पटना आए थे. पटना के अलग-अलग इलाकों में उनका कार्यक्रम हो रहा है. पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम पूरे किए गए हैं. राष्‍ट्रपति के पटना से उड़ान भरने पर सुरक्षा कारणों से पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए विमानों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 

दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम पर पटना पहुंचे हैं. इस मौके पर गुरुवार को उन्होंने बिहार विधानसभा परिसर में बोधि वृक्ष का पौधा लगाया और शताब्दी स्मृति स्तंभ का भी शिलान्यास किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार विधानसभा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुझे बिहारी बोलकर संबोधित कर रहे थे तो मैं गदगद महसूस कर रहा था. मैं बिहार आता हूं तो लगता है कि मैं अपने घर में आया हूं. कई बार लोग कहते हैं कि बिहार से निमंत्रण आता है तो मैं टालमटोल क्यों नहीं करता हूं. तो मैं यही कहता हूं कि मेरा बिहार के राज्यपाल होने से ही नाता नहीं रहा है बल्कि कई और भी योगदान रहा है."

रामनाथ कोविंद ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देता हूं. बिहार हमेशा इतिहास रचता है. आज हमने 100 साल का इतिहास रचा है. आज एक और इतिहास रचा गया है कि आज ही हमने 100 करोड़ के वैक्सीनेशन को पार कर लिया. मैं बिहार आता हूं तो सुखद अनुभूति होती है.”

छठ-पूजा अब एक ग्लोबल फेस्टिवल बन चुका

रामनाथ कोविंद ने आगे कहा कि विगत चार सालों में स्टेट की जीडीपी में प्रभावशाली बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान मुख्यमंत्री के लंबे समय के कार्यकाल के बारे में भी उन्होंने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह जब राज्यपाल थे तब भी उन्हें नीतीश कुमार का साथ मिला था. रामनाथ कोविंद ने कहा कि कुछ ही दिनों में दिवाली और छठ है. छठ-पूजा अब एक ग्लोबल फेस्टिवल बन चुका है. नवादा से न्यू-जर्सी तक और बेगूसराय से बोस्टन तक छठी मैया की पूजा बड़े पैमाने पर की जाती है. यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार की संस्कृति से जुड़े उद्यमी लोगों ने विश्व-स्तर पर अपना स्थान बनाया है.

यह भी पढ़ें- 

Chhath Puja 2021: छठ आते ही गूंजने लगते हैं शारदा सिन्हा के गीत, ‘बिहार कोकिला’ के गानों के बिना यह पर्व अधूरा

Bihar By-Election: आज बिहार आ रहे कन्हैया कुमार, जिग्नेश और हार्दिक पटेल, पटना में होगा रोड-शो के साथ शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
पहले JDU में शामिल… अब शादी करेंगे निशांत कुमार? गांव पहुंचे तो महिलाएं बोलीं- 'परिवार बढ़ाइए'
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया अपना रिश्तेदार, बीजेपी नेता बोले- मैं मुगलों का...
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
Bihar LPG Crisis: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई
बिहार: सम्राट चौधरी के नाम पर कौन उठा ले गया एजेंसी से 4-4 LPG सिलेंडर? अब आई सफाई

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget