एक्सप्लोरर

बिहारः रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर की नहीं होगी कालाबाजारी, CM नीतीश ने की हाईलेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारी, कोविड प्राइवेट अस्पतालों में वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मरीजों से लें. अस्पतालों में मरीजों के एडमिशन, डिस्चार्ज, डेथ रिपोर्ट, ऑक्सीजन सप्लाई तथा अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सों की उपलब्धता की भी जानकारी लें.

पटनाबुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने पर प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर कार्रवाई की जाए. स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की संख्या और बढ़ाए. यह भी निर्देश दिया गया कि मरीजों को दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराना है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की जरूरतों का आकलन कर ऑक्सीजन जेनेरेशन कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करें. उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय समिति बनाकर कार्य करें जिसमें स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग भी शामिल हो ताकि समन्वय के साथ हर निर्णय पर तेजी से काम किया जा सके. ऑक्सीजन जेनेरेशन के लिए रिफिलिंग प्लांट, बॉटलिंग प्लांट, टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाएं.

ऑक्सीजन सप्लाई, अस्पतालों में डॉक्टर व नर्सों की उपलब्धता की लें जानकारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारी, कोविड प्राइवेट अस्पतालों में वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी मरीजों से लें. अस्पतालों में मरीजों के एडमिशन, डिस्चार्ज, डेथ रिपोर्ट, ऑक्सीजन सप्लाई तथा अस्पतालों में डॉक्टर, नर्सों की उपलब्धता की भी जानकारी लें. उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेचने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की मुख्य बातें

  • ऑक्सीजन की जरूरतों का आकलन कर ऑक्सीजन जेनेरेशन कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए तेजी से होगा काम.
  • ऑक्सीजन जेनेरेशन के लिए रिफिलिंग प्लांट, बॉटलिंग प्लांट, टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाएं, इसके लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी.
  • सरकारी मेडिकल अस्पतालों में और बेडों की संख्या बढ़ाएं.
  • मरीजों को दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराना है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो.
  • रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार में बेचने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें.
  • मरीजों से मनमाना चार्ज वसूलने पर प्राइवेट एंबुलेंस वालों पर कार्रवाई करें.
  • स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की संख्या और बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: संजय जायसवाल को कुशवाहा की ‘नसीहत’, कहा- अभी राजनीतिक मगजमारी का समय नहीं

सिवानः ओसामा के आते ही शहाबुद्दीन के घर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, हिना शहाब ने नहीं की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget