एक्सप्लोरर

'मैं पढ़ना चाहती हूं' कहकर CM नीतीश के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी युवती, फिर मुख्यमंत्री ने किया ये काम

युवती ने बताया कि उसने हाल ही में बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गया में नामांकन कराया है. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस वजह से उसने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कर लिए अप्लाई किया था.

पटना: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने सोमवार को पांच सालों के बाद फिर एक बार जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की है. कोरोना काल में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री से अपनी परेशानी साझा करने पहुंचे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भी बड़े ध्यान से लोगों की परेशानी सुनकर, उसका समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. इसी क्रम में गया से पहुंची युवती आगे पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवा देने की गुहार लगाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी. 

क्या है पूरा मामला ?

गया से आई युवती ने बताया कि उसने हाल ही में बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गया में पॉलिटेक्निक में नामांकन कराया है. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस वजह से उसने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कर लिए अप्लाई किया था. लेकिन वो नहीं बन पा रहा. इस पर मुख्यमंत्री ने पूछताछ की तो ये बात सामने आई कि पढ़ाई के बीच में उसने गैप लिया था और इस दौरान उसने राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारों को दिए जाने वाले भत्ता का लाभ उठाया था. 

अधिकारी को कॉल कर दिया निर्देश 

ऐसे में मुख्यमंत्री ने युवती से इस संबंध में पूछताछ की, जिस पर उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि बेरोजगारी भत्ता लेने के बाद फिर पढ़ाई के लिए सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता. उसने केवल दो महीने ही बेरोजगारी भत्ता लिया, बाद में नहीं लिया. अगर जानकारी होती तो वो ऐसी गलती नहीं करती. ये कहकर वो रोने लगी. जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को कॉल किया और युवती को तत्काल योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. 

इधर, एक अन्य युवक जो कॉलेज द्वारा कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला लेकर पहुंचा था की बात मुख्यमंत्री ने सुनी और तत्काल उसे संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, " पूरी जानकारी दे दें, हम जांच करके एक्शन न करेंगे." ध्यान देने वाली बात है कि इस बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अधिकतर युवा पहुंच रहे हैं, जो शिक्षा-रोजगार से संबंधित परेशानियों के समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

Senari Massacre: सेनारी नरसंहार की अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पटना हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया था बरी

Bihar Politics: जीतन राम मांझी का लालू-राबड़ी पर हमला, 2005 से पहले की तुलना कर CM नीतीश को बताया बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget