एक्सप्लोरर

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

तेजस्वी यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों की मागों को सुना और शिक्षा मंत्री पर हमला किया. तेजस्वी ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों का अविलंब समाधान करना चाहिए.

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगे हैं. शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों की मांगों को फिर से सुना और मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जमकर हमला किया. 

'ऐसा काम करें कि लोग याद करें'

तेजस्वी यादव ने कहा, "सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी… जो छात्र-नौजवान कहेंगे वही करना पड़ेगा. जो जनता कहेगी वही करना पड़ेगा. आपको जनता ही चुनती है. जनता ही लोकतंत्र में मालिक है. इतना घमंड ठीक नहीं है. कितना शिक्षा आए और चले किसी को याद भी नहीं है. ऐसा काम करिए कि लोग आपको याद करे."

गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह पर बैठे छात्रों की मांग को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. 

नीचे छात्रों की मागों को पढ़ें

  • BPSC द्वारा आयोजित AEDO, Sanitary सहित विभिन्न रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.
  • BSSC द्वारा आयोजित Intermediate, CGL, ASO, BSO सहित लंबित परीक्षाएं यथाशीघ्र आयोजित की जाएं.
  • TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया में पूर्व की परीक्षाओं के अनुरूप एकल परीक्षा और "One Candidate, One Result" की व्यवस्था लागू की जाए.
  • CBSE की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में परीक्षा के बाद Question Paper, Answer Key एवं OMR Sheet उपलब्ध कराई जाए.
  • Librarian और लंबित लेखपाल भर्ती को जल्द से जल्द पूरा किया जाए.
  • भर्ती परीक्षा का Annual Calendar जारी किया जाए.
  • Paper Leak, परीक्षा में धांधली, Cheating और Setting के खिलाफ कठोर कारवाई की जाए.
  • दारोगा भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता के साथ आयोजित कर परीक्षा समाप्ति उपरांत प्रश्नपत्र, उतर-कुंजी एवं OMR Sheet अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाए.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण

तेजस्वी यादव ने कहा, "सरकार को अंहकार त्याग, छात्रों की सभी मांगों का अविलंब संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए. हम छात्रों और युवाओं के संघर्ष में जमकर और डटकर उनके साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक लड़ेंगे."

उधर दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गर्दनीबाग में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ शुक्रवार को लोकभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.

यह भी पढ़ें- चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget