एक्सप्लोरर

RJD-Congress Seat Sharing: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी-कांग्रेस में बनी बात, इस दिन होगा ऐलान!

Mahagathabandhan Seat Sharing: बिहार की सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन में अब पेंच सुलझता नजर आ रहा है. सीट शेयरिंग के ऐलान को लेकर एक नया अपडेट आया है.

RJD-Congress Seat Sharing: बिहार की सीटों को लेकर 'इंडिया' गठबंधन में बातचीत जारी है. इस बीच एबीपी न्यूज़ के सूत्र के अनुसार सीट बंटवारे का ऐलान कल (29 मार्च) पटना में किया जाएगा. आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वाम पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पूर्णिया सीट आरजेडी के पास रहेगी.

महागठबंधन के सभी घटक दल रहेंगे मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे दिन में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महागठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. वहीं, इस आयोजन को लेकर कहा जा रहा है कि इस दिन सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है. 

आरजेडी कई सीटों पर बांट चुकी है टिकट

बता दें कि आज से दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भी शुरू हो गया, लेकिन अभी महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे का ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि आरजेडी नवादा, औरंगाबाद सहित कई सीटों पर उम्मीदवारो को टिकट बांट चुकी है. इससे कांग्रेस असहज है. कई सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच पेंच फंस रहा है. औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट से निखिल कुमार चुनाव लड़ना चाहते थे. इसके साथ पूर्णिया सीट से कांग्रेस नेता पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन दोनों सीटों पर आरजेडी टिकट दे चुकी है.

हालांकि पप्पू यादव पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने साफ कहा है कि पूर्णिया सीट नहीं छोड़ सकते हैं. वहीं, मंगलवार को दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की बैठक हुई थी. अब कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा जा रहा है कि सीटों का ऐलान हो सकता है. इसके बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा और सभी कयासों पर विराम लग जाएगा.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan Party: चिराग पासवान को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget