एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Party: चिराग पासवान को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

Arun Kumar News: चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आर से अरुण कुमार अलग हो गए. इसका ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि समर्थकों से विचार कर आगे का निर्णय तय होगा.

Chirag Paswan Party: चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आर को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. इसके साथ ही चिराग पासवान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. चिराग की तरफ से धोखा मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो बहुत स्पष्ट है. पूरे बिहार की जनता समझ रही है कि हमारे साथ क्या हुआ है.

चिराग की पार्टी से अरुण कुमार हुए अलग

अरुण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान को मैंने किन परिस्थितियों में साथ दिया. किन परिस्थितियों में मैंने उनके कहने पर पार्टी को विलय करा दिया. आखिर हमलोग माला जपने वाले हिमालय के साधु तो नहीं हैं. हम जनसुविधाओं के लिए अपनी ताकत को बढ़ा कर जनता को ताकत देने के लिए 40 सालों से राजनीति कर रहे हैं. अब मैं चिराग पासवान की पार्टी से अलग हो गया हूं. वहीं, जहानाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला समर्थकों से बातचीत के बाद लेंगे.

'चिराग पासवान के लिए भी नहीं हुआ है अच्छा'

पूर्व एलजेपी आर के नेता ने कहा कि वह (चिराग पासवान) सोच सकते हैं कि मैं नीतीश कुमार से हाथ मिला लूंगा और एक बड़ी ताकत बन जाऊंगा. यह उनकी मानसिकता है. मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे धोखा दिया गया है. ये नहीं होना चाहिए था. चिराग पासवान के लिए भी अच्छा नहीं हुआ है. वो भले आज नहीं समझ रहे हैं. जो पिता तुल्य कहते थे, चाचा कहते थे वो ऐसा करेंगे? ये नहीं लगता था.

वहीं, अरुण कुमार के इस्तीफे के बाद कई तरह के कयास भी लगाने शुरू हो गए हैं. कहा जा रहा है कि किसी पार्टी से जहानाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं या निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

ये भी पढे़ं: Purnea Lok Sabha seat: JDU के टिकट से संतोष कुशवाहा ने किया नामांकन, बीमा भारती पर क्या बोले विजय चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget