एक्सप्लोरर

2023 तक तेजस्वी को बन जाना था CM? जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार को सत्ता चाहिए, कहा- गरीबों के लिए PM मोदी

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जन सभा को संबोधित कर रहे थे. मांझी ने कहा कि नीतीश सोचते कुछ और करते कुछ हैं. शराबबंदी ठीक लेकिन गरीबों के साथ अन्याय ठीक नहीं.

जमुई: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मंगलवार (26 सितंबर) को आयोजित कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की बदहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. 2023 तक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम बनाने के लिए कहा था. अब तरह-तरह का नाटक कर रहे हैं. कार्यक्रम में मांझी ने पीएम मोदी (PM Modi) की भी खूब तारीफ की.

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश सोचते कुछ और करते कुछ हैं. नीतीश कुमार हमसे दो साल छोटे हैं. शिक्षा में भी राजनीति में भी. मांझी ने कहा कि वह (नीतीश) अपने पसंद के मंत्री बनाना चाहते थे. एक लिस्ट दी थी. बिना पूछे मंत्रियों को विभाग बांट दिया. सीएम हम और निर्णय वह ले रहे थे. मीडिया ने लिखा रबर स्टांप हैं जीतन राम मांझी. रिमोट से चल रहे हैं. तब मेरी चेतना जाग गई.

'पीएम मोदी ने मुझे काफी सम्मान दिया'

कार्यक्रम के दौरान ही जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की तारीफ में पुल बांध दिया. कहा कि पीएम मोदी ने मुझे काफी सम्मान दिया है. देश के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. 508 स्टेशन के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं. पीएम गरीबों के बारे में सोचते हैं. नीतीश कुमार को सत्ता चाहिए. 4200 करोड़ से गंगाजल, पीने को पानी नहीं और तर्पण पर इतना खर्च? मांझी ने यह भी कहा कि पटना का म्यूजियम फिजूलखर्ची है. कोर्ट ने भी टिप्पणी की है. 221 करोड़ में बना है. नए म्यूजियम को लेकर 371 करोड़ का अंडरपास बन रहा है. यह भी फिजूलखर्ची है.

मांझी ने पूछा- गरीब कहां से भरेगा जुर्माना?

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर कहा कि गरीब दवा के रूप में दारू पिएं तो कोई हर्ज नहीं है. आज सभी बड़े लोग 10 बजे के बाद दारू पी रहे हैं. उन्हें नीतीश जेल नहीं भेजते हैं. गरीब 500 कमाएगा तो दारू का दो हजार जुर्माना कहां से भरेगा? शराबबंदी ठीक लेकिन गरीबों के साथ अन्याय ठीक नहीं. वैसे दारू नहीं पीना चाहिए. यह अच्छी चीज नहीं है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: RSS ने बताया कैसे लोकसभा चुनाव में होगी देश में BJP की जीत, दो शब्दों में छुपा पूरा फॉर्मूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget