एक्सप्लोरर

'20 महीने में बिहार को नंबर वन बनाऊंगा', युवाओं से तेजस्वी यादव ने किए बेशुमार वादे

Yuva Sansad: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार बनते ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा, ताकि युवाओं की आवाज सीधे नीति निर्माण में शामिल हो सके. डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी.

Tejashwi Yadav News: छात्र आरजेडी युवा संसद में तेजस्वी यादव ने गुरुवार को युवाओं को संबोधित किया. पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बड़े-बड़े वादे किए. युवाओं से कहा कि सरकार में आने पर बड़े और क्रांतिकारी बदलाव होंगे. उन्होंने कहा कि जनता ने बीते बीस वर्षों में जिस सरकार को मौका दिया, उसने बिहार को पिछड़ने के अलावा कुछ नहीं दिया.

तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर आरजेडी को सिर्फ बीस महीने मिल जाएं, तो वह करके दिखाएंगे जो इन बीस सालों में नहीं हुआ." तेजस्वी ने अपने भाषण में शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति, तकनीकी सुविधाएं और प्रशासनिक पारदर्शिता को केंद्र में रखते हुए कई घोषणाएं कीं. 

उन्होंने वादा किया कि सरकार बनते ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा, ताकि युवाओं की आवाज सीधे नीति निर्माण में शामिल हो सके. डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, जिससे बिहार के युवाओं को स्थानीय नौकरियों और अवसरों में वरीयता मिलेगी.

उन्होंने परीक्षा फॉर्म फीस और यात्रा किराया माफ करने, परीक्षा परिणामों को समय पर घोषित करने तथा ग्रेजुएट पास युवाओं की परीक्षा की तैयारी सरकार द्वारा करवाने की बात कही. साथ ही नशामुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को व्यसन से दूर रखने का संकल्प भी लिया.

शिक्षा सुधारों के तहत उन्होंने आठवीं कक्षा तक के छात्रों को फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बच्चों को रोज दो अंडे और दूध देने की योजना की घोषणा की. उनका बड़ा विजन यह भी है कि बिहार को विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बनाया जाएगा, जिसके तहत 2000 एकड़ में एजुकेशनल सिटी बसाने और एक वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव है, ताकि देश-विदेश से छात्र पढ़ने आएं

उन्होंने यह भी कहा कि हर हाई स्कूल में डिजिटल और हाई-टेक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी और 275 दिन पढ़ाई की गारंटी होगी, जिसमें छात्रों की कम से कम 80% उपस्थिति अनिवार्य होगी. तेजस्वी ने अपने भाषण में बीजेपी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “हम कलम बांट रहे हैं और नीतीश जी बंदूक बांट रहे हैं.”

उन्होंने छात्रों को पेन बांटने के पीछे संदेश देते हुए कहा कि पेंसिल से लिखा मिट सकता है, लेकिन पेन से लिखी बात जिम्मेदारी की प्रतीक है. ये कलम बिहार की तकदीर बदलने के लिए है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शेयर मार्केट और अमीरों की बात करते हैं, लेकिन बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं.

तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि “बीजेपी के इशारे पर राशन कार्ड धारकों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है”. इसे लोकतंत्र के साथ धोखा बताया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने भावनात्मक और प्रेरणात्मक अंदाज में युवाओं से कहा, “ये जंगलराज की बात करेंगे, आप जॉब्स पर डटे रहिए. वे मुर्दों की बात करेंगे, आप मुद्दों पर डटे रहिए.” 

उन्होंने विपक्ष के कच्ची उम्र को लेकर निशाना साधने पर पलटवार करते हुए कहा, “मेरी उम्र भले कच्ची हो, लेकिन ज़ुबान पक्की है. हमारी सरकार बनेगी तो पहले दिन से एक्शन शुरू होगा और बिहार को नंबर वन बनाएंगे.” अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है. बीस साल की पुरानी, थकी और टूटी व्यवस्था को बदलना है और युवाओं की ताक़त से एक नए सुरज का उदय करना है.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: पटना में तेजस्वी यादव की सभा में बेकाबू हुए युवा, धक्का-मुक्की में शीशे का दरवाजा टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget