एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया 'शराब माफिया', कहा- बिहार में शराब का धंधा सबसे आसान

सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नीतीश कुमार चला रहे हैं, लेकिन उनको जानकारी नहीं है. बिहार में शराब का धंधा सबसे आसान है. स्कूल जिसे ज्ञान का मंदिर कहते हैं, वहां उनके मंत्री शराब पिला रहे हैं.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सूबे लागू शराबबंदी कानून की असफलता के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असलियत ये है कि नीतीश कुमार बेबस हैं. वो पूरे देश के सबसे मजबूर और थके हुए मुख्यमंत्री हैं. शराबबंदी हुई ही नहीं है और सबसे बड़े शराब माफिया नीतीश कुमार खुद हैं.

बिहार सरकार में मंत्री रामसूरत राय के पिता के नाम से चलने वाले स्कूल के कैंपस से शराब की बरामदगी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सदन में बुधवार को मैंने गंभीर मुद्दा उठाया था. मंत्री रामसूरत राय जिनके जमीन पर स्कूल चलता है, उस स्कूल के कैंपस से शराब बरमाद हुई है. ऐसे में जवाब मिलना जरूरी है.

कई मंत्रियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सूबे में शराबबंदी कानून लागू होने की बात करते हैं, तो वो ये बताएं कि शराब आ कहां से रही है? उनके मंत्रिमंडल में कई ऐसे मंत्री हैं, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं होती है. इससे पहले मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया गया. उनपर लगाए आरोपों की सबको जानकारी थी. लेकिन नीतीश कुमार ऐसा दिखाते हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे विरोध के बाद शिक्षा मंत्री को बदला गया. उनके कैबिनेट में एक मंत्री ऐसे भी हैं, जिसका भाई सरकारी कार्यक्रमों में घूम रहे हैं. योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं. लेकिन इन सभी मुद्दों पर कोई जवाब नहीं मिलता है.

शराबबंदी कानून को लेकर तेजस्वी ने कहा कि बिहार पुलिस ये बात स्वीकारती है कि 30 लाख लीटर शराब बिहार लायी गयी है. ऐसे में सवाल है कि ये शराब कई जगहों से गुजरते हुए लायी गयी होगी, तो वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जेडीयू के एमएलए शराब पी कर ठुमके लगाते हैं, लेकिन उनपर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

रामसूरत राय को बर्खास्त करें सीएम नीतीश

सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नीतीश कुमार चला रहे हैं, लेकिन उनको जानकारी नहीं है. बिहार में शराब का धंधा सबसे आसान है. स्कूल जिसे ज्ञान का मंदिर कहते हैं, वहां उनके मंत्री शराब पिला रहे हैं. लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में सवाल है कि नियम है, तो करवाई क्यों नहीं हुई? सबूत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का क्या मतलब है? हमारी मांग है कि राम सूरत राय को तत्काल बर्खास्त किया जाए.

यह भी पढ़ें-

गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर तंज- बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ 'दीदी' भी हैं नर्वस

बिहार: नशे में झूम रहा था ASI, उसी वक्त थाने पहुंच गए डीआईजी, फिर हुआ ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget