एक्सप्लोरर

Tamil Nadu News: तमिलनाडु मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- किसी एक की गलती से पूरा राज्य दोषी नहीं

Tejashwi Yadav Statement: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों का मामला काफी सुर्खियों में है. इस मामले को लेकर सरकार ने वहां जांच टीम भेजी है. वहीं, इस मुद्दे पर रविवार को तेजस्वी यादव ने बयान दिया है.

पटना: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा मामले को लेकर अब बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इसको लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है. वहीं, इस मुद्दे पर रविवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि मामले की जांच के लिए बिहार से टीम गई है. जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी. किसी एक की गलती से पूरा राज्य दोषी नहीं होता है.

 'तमिलनाडु मामले पर सरकार गंभीर है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में भी तमिलनाडु के डीजीपी के बयान को सुनाया था. इस मामले पर सरकार गंभीर है. तमिलनाडु मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने वहां टीम भेज भी दिया है. मजदूरों के बयान को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है. वहां अगर मजदूर डरे हुए हैं तो दो जिलों के डीएम ने कई नंबरों को जारी किया है. इन नंबरों पर संपर्क कर मजदूर अपनी बात को रख सकते हैं. उनकी मदद की जाएगी. वहीं, होली बाद तमिलनाडु जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश में कोई कही भी जा सकता है. 

कठोर कार्रवाई होनी चाहिए- तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि तमिलनाडु में अगर कोई भेद-भाव और हिंसा कर रहा है तो उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. यह दो राज्यों का मामला है लेकिन इसमें भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं दिख रही है. इस मामले को लेकर भारत सरकार को भी आगे आना चाहिए. हमलोग तो कार्रवाई कर ही रहे हैं. इस देश में कोई भी कही समाज को बांटने का काम करेगा तो उनसे सावधान रहने की जरूरत है. बता दें कि शनिवार को बिहार से चार सदस्यीय टीम चेन्नई जांच के लिए गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: चेन्नई पहुंची बिहार की 4 सदस्यीय जांच टीम, कहा- मजदूरों को आश्वस्त करने आए हैं, एक-एक क्षेत्र का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget