एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बिहार में IPL और इंटरनेशनल मैच भी होगा... पढ़ लीजिए तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा

Bihar News: तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार हम लोगों की कोशिश है कि बिहार में खेल-कूद को आगे बढ़ाएं. हमारी सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर एक पहलुओं को देखते हुए सभी जगह विकास का काम कर रही है.

पटना: बिहार में खेल विभाग अलग हो चुका है. बिहार में खेल के जगत में और क्या बेहतर हो सकता है इसको लेकर अब ध्यान दिया जाने लगा है. स्पोर्ट्स से सरकारी नौकरी भी दी जा रही है. अब तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार (16 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि बिहार में आईपीएल, इंटरनेशनल और इंडिया का भी मैच होगा. इसका आयोजन हमलोग कराएंगे. धैर्य रखने की जरूरत है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार हम लोगों की कोशिश है कि बिहार में खेल-कूद को आगे बढ़ाएं. कई अलग-अलग राज्यों की टीमें आईं हैं. खास कर यह टूर्नामेंट बाहर हुआ करता था. तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों को हर जगह काम करना है. चाहे खेल-कूद हो, पढ़ाई-लिखाई हो, स्वास्थ्य व्यवस्था हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात हो या फिर किसानों की बातें हों, हमारी सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर एक पहलुओं को देखते हुए सभी जगह विकास का काम कर रही है.

बिहार में बदल रहा माहौल: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में माहौल बदला है. काफी अच्छा लग रहा है. पहले कला संस्कृति विभाग में ही खेल भी था जिसे अब अलग विभाग कर दिया गया है ताकि अच्छे से सारी चीजों को हम देखें. बिहार के लोग इतने टैलेंटेड हैं कि उनको मौका देश भर की हर टीमों के साथ खेलने का मिल रहा है. चाहे वह स्कूल लेवल पर हो या फिर रणजी लेवल पर हो. उन्होंने कहा, "बिहार की जनता को हम इतना जरूर कहेंगे कि आने वाले दिनों में जब स्टेडियम का निर्माण हो जाएगा तो आईपीएल मैच, इंटरनेशनल और इंडिया के मैच का आयोजन भी हमलोग कराएंगे. धैर्य रखने की जरूरत है."

ग्राउंड पर बैटिंग करते दिखे तेजस्वी यादव

दरअसल, मंगलवार से बिहार में 67वें नेशनल स्कूल गेम्स की शुरुआत हो गई है. इसका आयोजन ऊर्जा स्टेडियम, जगजीवन राम स्टेडियम (दानापुर), सोनपुर और फतुहा में करवाया जा रहा है. ऊर्जा स्टेडियम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत की. तेजस्वी यादव ग्राउंड पर बैटिंग करते नजर आए. इस गेम में देश की 33 टीमों ने हिस्सा लिया है जो अंडर 17 बालक वर्ग का है.

मोइनुल हक स्टेडियम को तोड़कर बनाया

बता दें कि मोइनुल हक स्टेडियम में रणजी मैच के खत्म होते ही स्टेडियम को तोड़कर निर्माण शुरू होगा. किरकिरी होने के बाद तेजस्वी यादव मैच देखने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद कहा था कि यहां वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण होगा. इसके लिए डीपीआर बनकर तैयार हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Election 2024: उलझा पेंच सुलझा... महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा? RJD के नेताओं ने ही संकेत दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget