एक्सप्लोरर

Budget Session: बिहार विधानसभा में गरजे तेजस्वी, कहा- अभी खड़े हैं लालू के सिपाही, किसी माई के लाल में दम नहीं, जो...

तेजस्वी यादव ने सदन में मौजूद मंत्री शाहनवाज हुसैन की ओर इशारा करते हुए कहा, " आप भी चुप बैठे हैं. अगर आपकी पार्टी के नेता की बात मानी गई तो आप भी वोट नहीं दे पाएंगे."

पटना: बीजेपी (BJP) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) के बयान पर विवाद जारी है. इसी क्रम में बुधवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बेबाक अंदाज में इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी ने कहा, " एनडीए के नेता मुस्लिम समुदाय के लोगों से वोटिंग राइट छीनने के बारे में बात करते हैं. लेकिन सिवाए आरएसएस वालों के इस देश की आजादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोगों ने कुर्बानी दी है."

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

उन्होंने तिरंगा के बारे में कहा, " लोग तिरंगा के बारे में बात करते हैं, पर 2001 के बाद नागपुर में तिरंगा फहराया गया है क्या." इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर देखते हुए कहा, " आप कहते थे न कि आरएसएस वाले खतरनाक हैं. ये आज आपकी आंखों के सामने ऐसी हरकत कर रहे हैं और आप चुपचाप बैठकर ताली बजा रहे हैं. लेकिन अभी लालू के सिपाही खड़े हैं. किसी माई के लाल में दम नहीं है कि वे मुस्लिम भाइयों से उनका अधिकार छीन ले."

 

Bihar News: मिलिए बिहार की इन दो महिलाओं से जिन्हें भारत सरकार करेगी सम्मानित, इनके इस काम से खूब हो रही चर्चा

अपनी बातों को आगे बढ़ाते तेजस्वी यादव ने सदन में मौजूद मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) की ओर इशारा करते हुए कहा, " आप भी चुप बैठे हैं. अगर आपकी पार्टी के नेता की बात मानी गई तो आप भी वोट नहीं दे पाएंगे. वहीं, बिहार के मुख्य सचिव का भी वोटिंग राइट को छीन लिया जाएगा." मालूम हो कि बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी हैं, जो मुस्लिम समुदाय से आते हैं.

बीजेपी विधायक ने कही थी ये बात  

गौरतलब है कि बजट सत्र के शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक ने एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान (Akhatarul Iman) पर हमला बोलते हुए कहा था कि 1947 में धर्म के नाम पर देश का विभाजन हुआ था. मुसलमानों को धर्म के आधार पर दूसरा देश मिल गया था. ऐसे में उन्हें वहीं चले जाना चाहिए था. लेकिन अगर अब वो देश में रह रहे हैं तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनकी वोटिंग राइट को समाप्त कर दिया जाए. वो दूसरे स्तर के नागरिक बनकर भारत में रह सकते हैं.

बीजेपी नेता ने कहा था, " वे लोग आईएसआई के एजेंडे के तहत भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं. अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ये लोग क्या कर रहे हैं, वो सभी लोग देख रहे हैं. ये लोग इंसानियत के दुश्मन हैं. ऐसे में उनसे मतदान का अधिकार वापस ले लेना चाहिए. वो अल्पसंख्यक हैं ही नहीं. उनका एजेंडा है पूरे विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना."

(इनपुट- साक्षी झा)

यह भी पढ़ें -

Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव से लिपटकर रोने लगी नेपाल की यह लड़की, वायरल हो रहा वीडियो, आपने देखा क्या?

Holi 2022 Special Trains: होली पर रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, दिल्ली, यूपी, बिहार और मुंबई से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget