एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार के JDU अध्यक्ष चुने जाने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'वो पहले...'

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. इस बहाने से उन्होंने विपक्षी बीजेपी को भी निशाने पर लिया है.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर से अपनी पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं. इसका औपचारिक एलान भर बाकी है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है. अब इसको लेकर विभिन्न पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार सरकार के गठबंधन सहयोगी आरजेडी के नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को पार्टी के नए अध्यक्ष बनने पर शुभकामनएं. वह पहले भी जेडीयू के अध्यक्ष रहे हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा, ''जिस तरीके से बिहार में महागठबंधन सरकार चला रही है उससे बीजेपी बौखला गई है. जब बिहार में महागठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था तब भीजेपी को बुरी तरह से हरा दिया था तो हमारे गठबंधन से बीजेपी के हाथ पांव फूलने लगे हैं इस वजह से बीजेपी ऐसे बेफिजूल के बयान दे रही है. नीतीश कुमार पहले भी लगातार पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं. वह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं. पार्टी का यह चुनाव है. अच्छी बात है. नीतीश कुमार को पार्टी के नए अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हैं.''

कांग्रेस की ओर से आई यह प्रतिक्रिया
उधर, कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''उस पार्टी की पहचान तो नीतीश जी से ही है. जब नीतीश जी ही पार्टी प्रेसिडेंट बन गए तो पूरा बिहार खुश है. देश खुश है. हमलोग मिलकर बीजेपी को जीरो पर आउट करेंगे.'' वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू का अध्यक्ष कोई भी बने, यह हमारी पार्टी में चर्चा का विषय नहीं हैं. हालांकि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर जेडीयू पर तंज कसा और कहा कि अगर पार्टी और नेतृत्व को उनमें भरोसा नहीं है, तो ऐसे में पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है. ललन सिंह को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था. 

ये भी पढ़ें-  Lalan Singh Resign: लोकसभा चुनाव से पहले ललन सिंह का इस्तीफा क्या कहता है? जानिए 3 बड़ी वजह

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget