एक्सप्लोरर

Bihar Politics: गिरिराज के बयान पर तेजस्वी ने सुनाया 'झटका मटन' वाला किस्सा, बताई केंद्रीय मंत्री से क्या हुई बातचीत?

Tejashwi Yadav Statement: गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार में बवाल मच गया है. वहीं, शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी.

पटना: नई दिल्ली से पटना लौटते समय प्लेन में लालू यादव (Lalu Yadav) से बातचीत को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है. इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. गिरिराज सिंह के बयान का खंडन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह तो आज खुद अपने सरकार से चिंतित थे और उन्होंने अपनी सारी बातें हमें बताई. सच्चाई बात तो यह है कि गिरिराज सिंह जहां पर बैठे हुए थे उनके बगल में हम थे और उसके बाद लालू प्रसाद यादव बैठे हुए थे. लैंडिंग के समय उन्होंने लालू यादव से कहा कि आप हमको मटन कब खिला रहे हैं तो लालू यादव ने कहा कि आप तो झटका मटन खाने वाले हैं. हम जब झटका मटन बनाएंगे तो आपको बुला लेंगे. यही बातें सिर्फ लालू यादव से हुई है बाकी बातें तो हमसे हुई है.

गिरिराज सिंह काफी चिंचित दिखे- तेजस्वी यादव 

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह काफी चिंचित दिखे. उनको टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा? इस बात पर वह चिंता में थे. सार्वजनिक तौर पर तो हम सभी बातें को नहीं कह सकते हैं, लेकिन उनका यह मानना था कि केंद्र में सभी मंत्रियों का नहीं चलता है सिर्फ एक दो मंत्रियों का ही चलता है, लेकिन मीडिया में क्या कहना है या नहीं कहना है यह उनकी राजनीति है, लेकिन जो लालू यादव से और हमसे जो बात हुई है वह कुल मिलाकर यही है.

गिरिराज सिंह के बयान पर गरमाई राजनीति

बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली से पटना आने के दौरान लालू यादव से हमारी बहुत कुछ बातें हुई हैं. लालू यादव तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और उसके लिए वह ज्यादा चिंतित दिख रहे. इस पर मेरी बात हुई है. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है.

ये भी पढे़ं: Giriraj Singh: लालू से बातचीत के बाद गिरिराज का बड़ा खुलासा, कहा- तेजस्वी को CM बनाने को लेकर RJD सुप्रीमो हैं चिंतित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
Bihar News: 'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
IND vs NZ Final: फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget