एक्सप्लोरर

राजभवन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए तेजस्वी यादव, CM नीतीश बोले- 'उन्हीं से पूछिए'

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो सवाल सीएम नीतीश कुमार से पूछा गया. नीतीश ने हालांकि इस मामले में दो-टूक जवाब दिया है.

Bihar News: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर बिहार में राजभवन के कार्यक्रम में आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शामिल नहीं हुए. तब इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो नहीं आए हैं उन्हीं से पूछिए. बता दें कि इस कार्यक्रम में जेडीयू के कई चेहरे दिखे लेकिन आरजेडी की तरफ से केवल एक नेता शामिल हुए. हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री आलोक मेहता (Alok Mehta) इस कार्यक्रम में शामिल हुए. वो राजभवन में थोड़ी देर ही रुके और बीच में ही चले गए. 

उधर,  हम के नेता जीतन राम मांझी से तेजस्वी यादव के राजभवन न आने को लेकर सवाल पछा गया तो उन्होंने कहा, ''हमें तो पहले से ऐसा अहसास था कि गठबंधन (जेडीयू-आरजेडी)  ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा.'' क्या बिहार में खेला हो गया है? पत्रकारों के इस सवाल पर मांझी ने कहा, ''कोई भी व्यक्ति यह समझ सकता है कि खेला हो रहा है या नहीं हो रहा है.''

तेजस्वी से ही पूछा जाए- नेता प्रतिपक्ष
बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. विजय कुमार सिन्हा से जब तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''वो बताएंगे. प्रतिपक्ष संवैधानिक पद, संवैधानिक संस्था और राष्ट्रीय पर्व का सम्मान करता है. जिस भी दायित्व पर मैं रहता हूं, मैं आता हूं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता हूं.''

कोई भी पार्टी खुलकर कुछ कहने को नहीं तैयार
जेडीयू के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की चर्चा तेज हो गई है तो एनडीए और महागठबंधन दोनों में ही शामिल नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं लेकिन कोई भी कुछ भी खुलकर तो नहीं कह रहा. बीजेपी की ओर से सुशील मोदी ने कहा कि अभी इंतजार करना चाहिए केंद्रीय नेतृत्व उचित निर्णय लेगा, हम लोग उस निर्य़ण का समर्थन करेंगे. वहीं, एलजेपी पासवान के नेता चिराग पासवान ने भी यही बात दोहराई है कि सही समय का इंतजार करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- राजभवन पहुंचे CM नीतीश, नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव, कुर्सी पर लगा नाम हटाकर बैठ गए अशोक चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget