एक्सप्लोरर

बिहार के राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव, 'DK' के बाद अब लिया 'NK' का नाम, जानिए क्या कुछ कहा

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं हम सब लोगों को बिहार की चिंता हो रही है. चिंता हो रही है कि बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार (05 फरवरी) की सुबह बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद जब वे बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भी भड़के.

तेजस्वी यादव ने कहा, "मधुबनी में जो घटना हुई है वो बेहद दर्दनाक है. पुलिस-प्रशासन को जनता की सेवा में लगना चाहिए. जनता की रक्षा में लगना चाहिए. ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन बिहार में गोलियां नहीं चलती हैं. जिस हिसाब से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता जा रहा है, जिस तरह से एक धर्म को टारगेट बनाया जा रहा है, बिहार में कुछ लोग तो ऐसी मानसिकता के थे ही, लेकिन पुलिस में भी कुछ लोगों की ऐसी मानसिकता है."

मधुबनी की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "उस डीएसपी पर कार्रवाई नहीं की गई. ट्रेनी डीएसपी है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस तरीके से कानून को हाथ में लेने का काम किसी का नहीं होना चाहिए. चाहे आम नागरिक हो, पुलिस हो, कोई नेता हो या मंत्री हो. कानून अपने हिसाब से चलना चाहिए."

'आज एनके सीएम नहीं… सुपर सीएम डीके'

मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं हम सब लोगों को बिहार की चिंता हो रही है. चिंता हो रही है कि बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है. मुख्यमंत्री का मौन, मुख्यमंत्री की हरकतें, मुख्यमंत्री की बयान जिस तरीके से प्रतिदिन आता है लोगों का विश्वास जो है वो खो चुके हैं. कहीं पेपर लीक हो रहा है कहीं रेप हो रहा है. कहीं गोलियां चल रही हैं. आज एनके सीएम नहीं हैं. सुपर सीएम कोई है तो डीके है."

यह भी पढ़ें- मधुबनी में SP का बड़ा एक्शन, थानेदार को हटाया, SI, हवलदार, सिपाही समेत 2 चौकीदार भी सस्पेंड, जानें मामला

दूसरी ओर दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि हम तो लोगों को यही कहेंगे जिसने काम किया है उसको वोट दें. जिन लोगों ने केवल झगड़ा-झंझट और नफरत फैलाई है उसको सबक सिखाएं. राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं इस पर तेजस्वी ने कहा कि हां उनका अपना कार्यक्रम है. 

बिहार में नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने रहे हैं तो कुछ तो लाभ होगा. जितने पद का सृजन करना था हम ही लोगों के समय (कैबिनेट) में हुआ है. सब क्रेडिट वही लोग ले लें. बिहार के लोगों को रोजगार मिले, तरक्की हो ये हम चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: कौन हैं मौलाना फिरोज जिन्हें पुलिस ने पीटा? कहां की मस्जिद के इमाम? जानें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget