एक्सप्लोरर

मधुबनी में SP का बड़ा एक्शन, थानेदार को हटाया, SI, हवलदार, सिपाही समेत 2 चौकीदार भी सस्पेंड, जानें मामला

Madhubani News: पिटाई की एक शिकायत के बाद जांच में रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद एसपी ने यह एक्शन लिया है. अब सुनील कुमार को बेनीपट्टी का थाना प्रभारी गया है.

Madhubani News: मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. एसपी ने बेनीपट्टी के थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटा दिया है. साथ ही एक एएसआई, एक हवलदार, एक सिपाही और दो चौकीदार को भी निलंबित किया गया है. सोमवार (03 फरवरी) को मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है.

निलंबित होने वालों में प्रशिक्षु डीएसपी गौरव गुप्ता, एएसआई मुकेश कुमार, हवलदार रंजीत कुमार, सिपाही विक्रम कुमार, चौकीदार सुरदीप मंडल और चौकीदार सुरेश पासवान शामिल हैं. एसपी की ओर से की गई इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है. अब सुनील कुमार को बेनीपट्टी का थाना प्रभारी गया है.

किस मामले में की गई ये कार्रवाई?

दरअसल, 30 जनवरी को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी मो. फिरोज ने बेनीपट्टी थाना के पुलिसकर्मियों पर वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों के साथ मो. फिरोज ने एक फरवरी को एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था. उसने पूरी बात बताई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) से जांच कराई. सीसीटीवी फुटेज को देखा गया. इस तरह साक्ष्य बनाकर जांच रिर्पोट एसपी को सौंपा गया. 

जांच रिपोर्ट में एएसआई मुकेश कुमार, हवलदार रंजीत, सिपाही विक्रम कुमार, चौकीदार सुरेश पासवान और चौकीदार सुरदीप मंडल को दोषी पाया गया. इसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. पुलिस लाइन (मधुबनी) में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष गौरव गुप्ता को पुलिस कार्यालय मधुबनी में योगदान देने का आदेश दिया गया है.

पीड़ित से मिल सकते हैं तेजस्वी यादव

मामले को लेकर मो. फिरोज ने कहा है कि पुलिस ने उसे बहुत मारा. पिटाई के कारण दो दिन से वो सोया नहीं है. उसने आत्महत्या तक की बात सोची, लेकिन परिजनों ने रोक लिया. उधर दूसरी ओर संभावना है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज (सोमवार) बेनीपट्टी के कटैया गांव पुहंचें. घायल मोहम्मद फिरोज से मिल सकते हैं. इसको लेकर बड़ी संख्या में जिले भर के आरजेडी नेता बेनीपट्टी के कटैया गांव में इकट्ठा होने लगे हैं. पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, BSF सेक्टर हेड क्वार्टर के पास से पुलिस ने पकड़ा, जांच एजेंसियां अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget