एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, वन टू वन हुई चर्चा

जातीय जनगणना को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जातीय गनगणना को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास पर वन टू वन चर्चा हुई.

पटना: जातीय जनगणना को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जातीय जनगणना को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास पर चर्चा हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना कराएंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी. इसपर देर होने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि सबका अपना-अपना तरीका होता है काम करने का.

तेजस्वी यादव ने उक्त बातें मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहीं. वहीं, बिहार से दिल्ली तक के अपने पदयात्रा को फिलहाल उन्होंने टाल दिया है. तेजस्वी ने कहा कि जिस मुद्दे को हमने उठाया है उसे अमलीजामा पहनाना जाएगा. अगर सरकार नहीं मानी तो हम सड़क पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे. बता दें कि आरजेडी नेता ने जातीय जनगणना पर हो रही देरी को लेकर कल मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम पर जमकर निशाना साधा था और अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था.

ये भी पढ़ें- 'चाचा' को 'भतीजे' का अल्टीमेटम! तेजस्वी ने जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 72 घंटे के अंदर मंशा स्पष्ट करने को कहा

महागठबंधन की संभावनाओं को किया खारिज

बिहार में महागठबंधन की संभावना के सवाल को भी तेजस्वी यादव ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी. यह मुद्दे पर आधारित नेता प्रतिपक्ष की राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात थी. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार बीजेपी भी हमारे साथ थी. बिहार विधानसभी में दो बार प्रस्ताव पास हुआ है.

सर्वदलिय सहमति के साथ पीएम मोदी से मिले थे

गौरतलब है कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार से सर्वदलिय शिष्टमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित राज्य के सभी मुख्य दलों के नेता शामिल थे. हालांकि, जब केंद्र सरकार ने इंकार इससे किया तो नीतीश कुमार ने स्वयं कहा था कि राज्य सरकार अपने स्तर से बिहार में जातीय जनगणना कराएगी.

ये भी पढ़ें- Bihar News: आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव दोषी करार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget