एक्सप्लोरर

'चाचा' को 'भतीजे' का अल्टीमेटम! तेजस्वी ने जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 72 घंटे के अंदर मंशा स्पष्ट करने को कहा

केंद्र सरकार ने इंकार किया तो नीतीश कुमार ने स्वयं कहा था कि हम अपने स्तर से बिहार में जातीय जनगणना कराएंगे, लेकिन अब वो ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की बात करने लगें, इसकी कोई जरूरत नहीं है.

पटना: बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा गरमाता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 48 से 72 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी स्थिति को स्पष्ट कीजिए. आप जातीय जनगणना कराएंगे कि नहीं कराएंगे और कराएंगे तो कब कराएंगे? आप बताइए.

आरजेडी नेता ने कहा, “इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हम मुख्यमंत्री जी से कहना चाहते हैं कि 48 से 72 घंटे के बीच आप हमको बुलाइए. अगर आप नहीं बुलाते हैं तो हम आपसे समय मांगेंगे. इस समय सीमा में आप हमको बुलाइए और पूरी बात बताइए. अपना इरादा और मंशा बताइए कि जातीय जनगणना पर क्या करना चाहते हैं?"

नागपुर के इशारे पर चल रही बिहार में एनडीए सरकार

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमलोग इनके डीले टैक्टिस में फंसने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर तय समय सीमा में समय नहीं मिलता है तो पार्टी के लोग मिलकर आगे की रूपरेखा तय करेंगे. फिलहाल समय मिलने का इंतजार है. नेता प्रतिपक्ष इस दौरान नीतीश कुमार पर हमलावर दिखें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य में एनडीए की सरकार नागपुर के इशारे पर चल रही है.

ये भी पढ़ें- Loudspeaker Row: बिहार में CM नीतीश कुमार की पार्टी के नेता का विवादित बयान, अजान के लिए जाएं पाकिस्तान, VIDEO

जातीय जनगणना सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिवसीय बैठक में जातीय जनगणना, महंगाई, रोजगार, पलायन, बिहार में बढ़ती गरीबी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई. इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि जनता के सवालों पर तथा बेरोजगारी और जातीय जनगणना की मांग को लेकर एक बड़ा संघर्ष और आन्दोलन किया जाएगा. इन सब सवालों को लेकर पटना से दिल्ली तक पदयात्रा की जाएगी.

सर्वदलिय सहमति के साथ पीएम मोदी से मिले थे

आरजेडी नेता ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर सर्वदलिय शिष्टमंडल प्रधानमंत्री से मिला था. तब सभी लोग मिलकर सहमति के साथ इस मुद्दे पर गए थे और मुख्यमंत्री भी जातीय जनगणना कराने के सवाल पर पूरी तरह सहमत थे. जब केंद्र सरकार ने इंकार किया तो नीतीश कुमार ने स्वयं कहा था कि हम अपने स्तर से बिहार में जातीय जनगणना कराएंगे. लेकिन, अब वो ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की बात करने लगें, इसकी कोई जरूरत नहीं है.

जातीय जनगणना सरकार का काम है, विपक्ष का काम नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-दो बार बिहार विधानसभा और विधान परिषद से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के पास भेजा गया है तो अब किस दबाव और मंशा के तहत इस तरह की बातें कर रहे हैं, ये स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना सरकार का काम है, विपक्ष का काम नहीं. आखिर क्या कारण है कि आप अपने वादे से मुकर रहे हैं? आखिर क्या कठिनाई है स्थिति स्पष्ट करे?

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: केंद्र और BJP के खिलाफ मुकेश सहनी ने तरेरी आंखें, तेजस्वी का हौसला बढ़ाया, RJD चाहे तो VIP उनके साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
‘मोदी भागवत का प्यारा, लोकतंत्र का क्रूर हत्यारा’, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
‘मोदी भागवत का प्यारा, लोकतंत्र का क्रूर हत्यारा’, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, BJP बोली- फैला रहे अराजकता
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Embed widget