एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Road Show: 'चाचा जी तो झुक गए... लालू जी नहीं नहीं झुके... नहीं डरे', तेजस्वी ने खूब सुनाया

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किशनगंज में कहा कि चाचा जी चले गए तो क्या हुआ हम लोग अकेले ही काफी हैं. बस आप लोग साथ दीजिए.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) पर निकले हैं. कई जिलों में अधिक भीड़ के कारण वो रोड शो कर रहे हैं. बीते सोमवार (26 फरवरी) को तेजस्वी यादव ने किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को आड़े हाथों लेते हुए खूब सुनाया. तेजस्वी यादव ने कहा, "चाचा जी तो झुक गए लेकिन लालू यादव कभी झुके नहीं, डरे नहीं. उनका (लालू) बेटा भी ऐसा नहीं करेगा."

तेजस्वी यादव ने कहा, "चाचा जी चले गए तो क्या हुआ हम लोग अकेले ही काफी हैं. बस आप लोग साथ दीजिए. 2020 का बिहार विधानसभा का चुनाव जब हुआ था तो हम लोग तो सरकार बना लिए थे, लेकिन चंडीगढ़ में जो मेयर के चुनाव में बेईमानी हुई उसी तरह की बेईमानी 2020 में यहां की गई थी."

'...इसलिए हम लोग चुनाव जीतेंगे'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें 12, 50 या 100 वोटों से 10 से 15 सीटों पर हराया गया. आप सब जानते हैं कि उस समय नीतीश कुमार, बीजेपी, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी वो सब लोग साथ थे. 30 30 हेलीकॉप्टर उड़ता था. अकेले हम लोगों का उड़ता था. फिर भी हम लोगों ने सरकार बना ली थी, इसलिए हम लोग चुनाव जीतेंगे.

'मुख्यमंत्री शपथ लेता है तो पांच साल सरकार चलाता है'

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इतने पर ही नहीं रुके. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को पलटने की आदत हो चुकी है. कोई मुख्यमंत्री शपथ लेता है एक बार तो पांच साल सरकार चलाता है. ये हर डेढ़ साल बाद पलटी मारते हैं. हम लोग मिले थे इसलिए कि बीजेपी को रोकेंगे. इसके लिए देश भर में इंडिया गठबंधन बनाया, लेकिन चाचा जी तो झुक गए. डर गए.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Escort Accident: पूर्णिया में तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 6 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget