एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'डबल इंजन' पर RJD का हर तरफ से अटैक, अब क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है. लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है. बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं.

Tejashwi Yadav Attack on Double Engine Government: नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला है. रविवार (07 जुलाई) की शाम तेजस्वी यादव पत्रकारों से बातचीत में खूब बरसे. तेजस्वी यादव ने बिहार में गिर रहे पुल-पुलियों, पेपर लीक, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बिहार को स्पेशल पैकेज को लेकर हर तरफ से घेरा है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "हम आपसे एक सवाल पूछते हैं. कोई एक सब्जी का नाम बताएं जो 45 रुपये किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तोरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे हैं. सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल, चावल, नमक, तेल, घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है."

'सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार नहीं'

तेजस्वी ने कहा कि गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है. लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है. पटना में आलू ही 45-50 ₹ किलो बिक रहा है. सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को. सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गई है."

तेजस्वी ने पूछा- 'ये डबल इंजन की सरकार किस लिए?'

तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बदहाल विधि व्यवस्था के कारण लोग मारे जा रहे हैं. बेतहाशा महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है. बिहार के लिए कुछ सकारात्मक कार्य नहीं हो रहा है और सरकार में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर विमर्श तक नहीं कर रहा है. #बिहार में जो कुछ है वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. ये डबल इंजन की सरकार किस लिए है?"

यह भी पढ़ें- Rupauli By-Elections: रुपौली उपचुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार, पप्पू यादव किसकी तरफ रहेंगे? दे दिया संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget