एक्सप्लोरर

Rupauli By-Elections: रुपौली उपचुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार, पप्पू यादव किसकी तरफ रहेंगे? दे दिया संकेत

Rupauli By-Eections 2024: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की तरह रुपौली विधानसभा में भी त्रिशंकु चुनाव होने के संकेत मिल रहे हैं. 10 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव होने वाला है.

Rupauli By-Elections News: पूर्णिया की रुपौली विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है. इसके लिए आज सोमवार (08 जुलाई) की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. यह उपचुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. लगातार 2000 से इस सीट पर कब्जा जमाने वाली बीमा भारती (Bima Bharti) इस बार आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं. इससे पहले 2005 से लेकर 2020 तक वह जेडीयू से चुनाव लड़कर जीतती आई हैं.

वर्ष 2000 में वह निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं और जीत गई थीं. बीमा भारती के प्रतिद्वंद्वी के रूप में एनडीए की ओर से जेडीयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल हैं जो उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. जेडीयू का दावा है कि पिछले 20 सालों यह सीट परंपरागत रूप से जेडीयू की रही है और उपचुनाव में कलाधर मंडल जीत हासिल करेंगे. जेडीयू अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के कई मंत्री रुपौली में लगातार भ्रमण कर रहे हैं. इनमें विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान भी संभवतः आज (08 जुलाई) जा सकते हैं. एनडीए इस सीट को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

बीमा भारती के प्रचार में आज जाएंगे तेजस्वी यादव

वहीं इंडिया गठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के लिए आज तेजस्वी यादव भी प्रचार करने के लिए रुपौली जाने वाले हैं. उधर पूर्णिया से निर्दलीय नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने बीमा भारती का नाम लिए बिना महागठबंधन को समर्थन करने का एलान कर दिया है. पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी विचारधारा कांग्रेस के साथ है. उनकी विचारधारा कहती है कि समाज का सम्मान और स्वाभिमान जिंदा रहना चाहिए. इसके लिए सभी लोगों को अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ना चाहिए. हालांकि अपने जारी किए गए वीडियो में उन्होंने एक बार भी बीमा भारती को वोट करने के लिए खुलकर नहीं कहा है.

रुपौली विधानसभा में त्रिशंकु चुनाव होने के संकेत

रुपौली विधानसभा सीट से भले ही 2005 से लगातार जेडीयू जीतता आया हो लेकिन इस बार उपचुनाव में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की तरह रुपौली विधानसभा में भी त्रिशंकु चुनाव होने के संकेत मिल रहे हैं. यहां एनडीए उम्मीदवार और इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह हैं जो पहले भी यहां से एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. इस बार काफी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं. शंकर सिंह अगड़ी जाति से आते हैं. माना जा रहा है कि अपर कास्ट का वोट वह लेने में कामयाब हो जाएंगे. मुसलमान का वोट लेने में भी शंकर सिंह कामयाब हो सकते हैं. ऐसे में स्थानीय जानकार बता रहे हैं कि यहां मुकाबला त्रिशंकु होने का है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में फिर खेल! CTET परीक्षा केंद्र से 12 मुन्ना भाई गिरफ्तार, 50 हजार में हुई थी डील, ऐसे पकड़े गए सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget