एक्सप्लोरर

बिहारः तेजस्वी यादव ने कहा- RJD के प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसी का कलेजा फट रहा, विपक्ष से ही पूछे जा रहे सवाल

आरजेडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां महागठबंधन की हार हुई या कम वोट आए वहां लोगों को जोड़ने की जरूरत है.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दो दिवसीय आरजेडी (RJD) के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर बुधवार को कहा कि लोगों मे बदलाव हो रहा है. बिना प्रशिक्षण के आरजेडी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी है. प्रशिक्षण के बाद पार्टी का स्वरूप क्या होगा ये सोचकर विपक्ष का कलेजा फट रहा है. कहा कि आप विरोधियों की बातों पर ध्यान न दें. अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहें. पहले विपक्ष सत्ता दल पर वार करती थी मगर अब उल्टा हो रहा है, अब विपक्ष से ही सवाल पूछे जा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने दक्षिण बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आप ने आरजेडी की भरपूर मदद की. भविष्य में भी आपका सहयोग आरजेडी को मिलता रहेगा. जिस मुद्दों को लेकर हम चुनाव मे गए थे उसपर आपने विश्वास किया. आरजेडी गठबंधन को एक करोड़ 56 लाख वोट मिले जबकि सिर्फ 12 हजार वोट एनडीए (NDA) को अधिक मिले. आरजेडी के उमीदवारों को जबरदस्ती हराया गया. अगर आप पूरी तरह से मुस्तैद रहते और अपने वोट का इस्तेमाल करते तो आरजेडी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतते, उन्हें हारना नहीं पड़ता.

लालू यादव की आवाज को घर-घर पहुंचाएं

पार्टी को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां से कम वोट से महागठबंधन की हार हुई है, या हारे हैं वहां पर और लोगों को जोड़ने की जरूरत है. कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सामाजिक न्याय की बात की थी और सामाजिक न्याय दिलाई, अब आर्थिक न्याय की जरूरत है. हम लोग आपके सहयोग से आर्थिक न्याय दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है. हमें डिजिटल मीडिया का सहारा लेकर पार्टी को मजबूत करनी है. आज देश में विरोधियों को फंसाया जा रहा है. उनपर मुकदमे हो रहे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. जातीय जनगणना गरीबों के हित में है. जातीय जनगणना से पता चलेगा कि कौन कितने हैं. उनकी क्या स्थिति है. लालू यादव की आवाज को घर-घर पहुंचाएं.

शिविर में 9 जिले और 73 प्रखंडों के अध्यक्ष ने भाग लिया. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शिविर को वर्चुअल माध्यम से ही संबोधित किया और संगठन को धारदार और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए. इस दौरान आरजेडी के वरिष्ठ नेता भी थे. आरेजडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, मनोज झा, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, तनवीर हसन आदि ने संबोधित किया. राजद संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न टिप्स दिए गए. बताय कि जब छवि बनी रहेगी तो सत्ता से हम दूर नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

Tender Controversy: तारकिशोर प्रसाद को बचाने की BJP कोटा के मंत्रियों ने की प्लानिंग! रेणु देवी के आवास पर हुई सभी की बैठक

शर्मनाक: पत्नी का इलाज कराने पहुंचे शख्स को SKMCH के गार्डों ने दौड़ा कर पीटा, घसीट कर वार्ड से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Patna News: पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget