एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश के पास है ज्यादा पशुधन, तेजस्वी-तेज ने दिया संपत्ति डिटेल, जानें मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा कौन है अमीर? 

Nitish Cabinet Property Details: 2010 में नीतीश सरकार ने मंत्रिमंडल के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था. इस साल सभी ने डिटेल दिया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों के बारे में घोषणा की है. इन घोषणाओं पर गौर करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य उनसे भी अधिक अमीर हैं. हालांकि पशुधन के मामले में नीतीश पीछे नहीं हैं. साल 2010 में नीतीश सरकार ने सरकार के सभी मंत्रियों के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था. उसके बाद से प्रत्येक साल 31 दिसंबर को सभी मंत्री अपनी संपत्ति की घोषणा करते हैं.

नीतीश कुमार एक कार के मालिक हैं 

मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट में दिए गए अपनी संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फिलहाल 22,552 रुपये नकद के तौर पर हैं. नीतीश के पास 16 लाख 84 हजार की चल संपत्ति है. नीतीश कुमार एक कार के मालिक हैं जबकि उनके पास 20 ग्राम सोने की दो अंगूठियां हैं. नीतीश कुमार को गाय पालने का भी शौक है. फिलहाल उनके पास 13 गाएं और उनके 10 बच्चे हैं. मुख्यमंत्री का एक फ्लैट दिल्ली के द्वारका में है.

मंत्रिमंडल के सहयोगी उनसे ज्यादा अमीर हैं

मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के सहयोगी उनसे ज्यादा अमीर हैं. मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में खान और भूतत्व मंत्री रामानंद यादव हैं. महागठबंधन सरकार में तीन दल आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस शामिल है. इस मंत्रिमंडल में जेडीयू के 13, आरजेडी के 16 और कांग्रेस के दो मंत्री हैं.

अधिकांश मंत्री करोड़पति की श्रेणी में आते हैं

इस मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्री करोड़पति की श्रेणी में आते हैं. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास फिलहाल 50 हजार रुपए नकदी है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपए नकद है. तेजस्वी के पास 10.46 लाख कीमत के 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं जबकि उनकी पत्नी राज श्री के पास 25.10 लाख रुपए कीमत के 480 ग्राम सोने के तथा 1.30 लाख रुपए कीमत की चांदी के आभूषण हैं. उप मुख्यमंत्री कई भूखंडों के मालिक है, हालांकि उनके पास गाड़ी नहीं है.

बिहार में मंत्री तेज प्रताप यादव गाड़ियों के शौकीन हैं

इधर, उप मुख्यमंत्री के भाई और बिहार में मंत्री तेज प्रताप यादव गाड़ियों के शौकीन हैं. इनके पास बीएमडब्ल्यू और स्कोडा कार है तो एक महंगी बाइक के भी वे मालिक हैं. इनके पास फिलहाल 98 हजार रुपए नकद है जबकि बैंकों में 17 लाख रुपए जमा कर रखे हैं. मंत्री रामानंद यादव के पास फतुहा में छह करोड़ रुपए कीमत की कृषि भूमि है. इनके पास फिलहाल चार लाख रुपए नकद है. पटना में एक निर्माणाधीन भवन है जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए आंकी गई है.

ये भी पढ़ें: RJD Reaction: क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है? I.N.D.I.A में CM नीतीश की भूमिका को लेकर RJD ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget