एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: CM नीतीश ने RJD से क्यों बनाई दूरी? तेजस्वी यादव का खुलासा, मुंगेर की सभा में खूब टूटी कुर्सियां

Tejashwi Yadav News: मुंगेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमला बोला. वहीं, जमुई के प्रत्याशी अर्चना रविदास के पक्ष में उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की.

Tejashwi Yadav: मुंगेर के टेटियाबंबर के हाई स्कूल के रामचरित्र मैदान में आज गुरुवार को जमुई लोकसभा से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव प्रचार किया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जितनी नौकरी 17 साल में नहीं दे पाई उससे ज्यादा मैंने 17 महीनों में दिया. हमारी योजना थी कि जिसको जमीन नहीं है उसको एक लाख देने, मकान नहीं है तो पक्का मकान बनवाने, बेरोजगारों को 2,00000 रुपये देने, बेरोजगारी दूर करने का लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन हमारे काम से डरकर मेरी सरकार को गिरा दिया गया‌.

वहीं, इस कार्यक्रम में युवाओं की काफी भीड़ देखने को मिली. युवा ने जमकर कुर्सियां तोड़ी. तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को देखने, सेल्फी के लिए हंगामा करते हुए युवाओं ने काफी कुर्सियां तोड़ी.

चिराग पासवान पर तेजस्वी का वार

तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव में आएंगे मोदी की गारंटी देंगे. मैंने कहा चाचा की गारंटी देंगे क्या? मोदी जी के सरकार ने रेलवे को बेच दिया. स्टेशन, हवाई अड्डा बेचा जा रहा है ताकि गरीब पिछड़े अति पिछड़े के बच्चों को आरक्षण न मिल पाए. यहां से पूर्व में भी दो बार चिराग पासवान जीत कर गए. कभी किसी के सुख दुख में आए क्या? इस बार सावधान रहिएगा बाहरी को जिताइएगा तो पांचों वर्ष मिलना भी मुश्किल हो जाएगा.

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि अर्चना रविदास घर की बेटी है और बहू भी है. पढ़ी-लिखी है. आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेगी. इन्हें भारी मतों से जीताने का काम करें. वहीं, मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी मदद से बिहार में एनडीए की सरकार बनी, लेकिन अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ने लगा तो मेरे विधायक को तोड़ लिया गया और मुझे सरकार से बाहर करवा दिया गया. अब हम छोटे भाई तेजस्वी के साथ गठबंधन में साथ होकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे. आप लोग अपना एक-एक कीमती वोट 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी को देकर जिताएंगे. 

ये भी पढे़ं: Pawan Singh: पवन सिंह ने काराकाट की लोगों से दिल छू लेने वाली कही बात, वीडियो शेयर कर बताया जनता का रिएक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Patna News: पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget