एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- लालटेन लेकर रूपेश के हत्यारों को खोजने की करेंगे कोशिश

सीएम नीतीश के बयान पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आप चिंता मत करिए. अपनी नाकारा पुलिस को बोलिए हमसे संपर्क कर लें. हम लालटेन लेकर जनता संग जल्द ही हत्यारों को गिरफ़्तार करने की पुरजोर कोशिश करेंगे.

पटना: इंडिगो मैनेजर हत्या मामले में सियासत जारी है. विपक्ष इस मामले में लगातार सरकार पर निशाना साध रही है. हत्याकांड को लेकर जारी विवादों के बीच बुधवार को सीएम नीतीश ने कहा था कि रूपेश कुमार सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ़्तारी हो. अब उनके इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपके डोनाल्ड ट्रंप तो हट गए है. लेकिन आप चिंता मत करिए. अपनी नाकारा पुलिस को बोलिए हमसे संपर्क कर लें. हम लालटेन लेकर जनता संग जल्द ही हत्यारों को गिरफ़्तार करने की पुरजोर कोशिश करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही थी ये बात

मालूम हो कि इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में मामले में जारी वार पलटवार के बीच बुधवार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने खुद डीजीपी से बातचीत कर घटना ने संबंध में जानकारी ली थी. इसके बाद उन्होंने डीजीपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि इस हत्याकाण्ड के अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें और स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में किसी तरह के अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आए.

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑफिस से लौट रहे इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था और फरार हो गए थे. इधर, घटना के बाद आननफानन उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी थी. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. हालांकि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

ये भी पढ़ें -

कांग्रेस ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री के हाथ में अब कुछ भी नहीं मधुबनी गैंगरेप: नशे में धुत अपराधियों ने किया था रेप, नुकीली लकड़ी से फोड़ डाली थी आंख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget