एक्सप्लोरर

मधुबनी गैंगरेप: नशे में धुत अपराधियों ने किया था रेप, नुकीली लकड़ी से फोड़ डाली थी आंख

पुलिस की मानें तो अपराधियों ने पुलिस हिरासत में ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था और नुकीली लकड़ी से पीड़िता की आंखें फोड़ डाली थीं.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में मंगलवार को दिव्यांग बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद हरलाखी, खिरहर, साहरघाट की पुलिस ने तत्परता के साथ छापामारी कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नुकीली लकड़ी से फोड़ डाली थी आंख

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक उसी गांव के लक्ष्मी मुखिया, कृष्णा मुखिया और लक्ष्मीपुर टोला निवासी राम अवतार मुखिया हैं. पुलिस की मानें तो अपराधियों ने पुलिस हिरासत में ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था और नुकीली लकड़ी से पीड़िता की आंखें फोड़ डाली थीं. फिलहाल पुलिस ने आंख फोड़ने के इस्तेमाल की गई नुकीली लकड़ी और खाली शराब की बोतलें बरामद कर ली है.

राज्य निःशक्तता आयुक्त ने लिया संज्ञान

इधर, दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में राज्य निःशक्तता आयुक्त ने स्वतः संज्ञान लिया है. राज्य आयुक्त शिवाजी कुमार ने मधुबनी के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच प्रतिवेदन जल्द सौंपने को लेकर पत्र लिखा है.

उन्होंने पत्र में उक्त घटना की जांच और संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को लिखा है. साथ ही राज्य आयुक्त शिवाजी कुमार ने पीड़िता को सुरक्षा और राज्य प्रतिकर योजना के अंतर्गत प्रतिकर प्रदान करने को सुनिश्चित करने को कहा है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के किसी गांव में दरिंदों ने एक मूक-बाधिर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. वहीं, घटना के बाद दरिंदे ने उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है.

पीड़िता की उम्र करीब 15 साल बताई गई है. वह बोल और सुन नहीं सकती है. ऐसे में अपराधियों को वह केवल देख कर ही पहचान सकती थी, शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें -

लालू ने पार्टी नेताओं से की अपील, कहा- मकर संक्रांति पर गरीब-गुरबों को खिलाएं दही-चूड़ा बिहार: हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक की शाखा से लूटे लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget