एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा- 'इमेज मैनेजमैंट' से ज्यादा जरूरी है लोगों का स्वास्थ्य

तेजस्वी ने कहा, " ये समझ नहीं आता कि नीतीश जी की तथाकथित हाई लेवल क्राइसिस ग्रूप की मीटिंग में कोरोना बचाव पर चर्चा होती है या छवि बचाव पर. अभी तक एक भी ऐसा ठोस कदम या निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कोरोना संक्रमण को कम किया जाए."

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर बिहार सरकार पर कोरोना के सही आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि छवि बचाने के लिए आंकड़ों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस वजह से केंद्र की तरह से जिनती मदद मिलनी चाहिए उतनी मदद नहीं मिल रही है. तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार को अप्रोच बदलने की जरूरत है.

केंद्र से नहीं मिल रही है सहायता

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, " नीतीश जी, कोरोना का केस लोड कम दिखाने के चक्कर में आप बिहार का नुकसान कर रहे हैं. वायरस का चेन बढ़ता जा रहा है. कम आंकड़े दिखाने की वजह से केंद्र से ऑक्सीजन, वैक्सीन, इंजेक्शन, रेमडेसिविर, ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, वेंटिलेटर इत्यादि अन्य जरूरी सहायता भी नहीं मिल रहा है और आप कुछ बोल भी नहीं रहे."

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " संक्रमण गांव-गांव फैल चुका है. अब भी अपना अप्रोच बदलिए वरना तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. केंद्र से बिहार का वाजिब हक मांगिए. हमसे छोटे राज्यों का आवंटन ज़्यादा हो रहा है. अन्य राज्यों का अनुसरण कर देश-विदेश की कंपनियों से सम्पर्क कर मेडिकल सप्लाई, वैक्सीन इत्यादि सीधा खरीदिए."

दोबारा मत करिए पिछले साल जैसी गलती

तेजस्वी यादव ने कहा, " नीतीश जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि पिछले साल जैसी गलती दोबारा मत करिए. आंकड़ों में हेराफेरी कर छवि बचाने से ज़्यादा जरूरी लोगों का स्वास्थ्य है. आप जांच घटा रहे हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है. जांच कम होने से संक्रमण की वास्तविकता नहीं मालूम होगी, उसका फैलाव बढ़ता जाएगा." 

 

 

उन्होंने कहा, " एक साल बाद भी बिहार की कुल कोरोना जांच में एंटीजेन टेस्ट्स की संख्या 65-70% है,  जबकि आरटीपीसीआर सबसे कम मात्र 30-35% ही है. आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में 14-15 लग रहे है. ब्जिन लक्षण वाले मरीज़ों की जांच ही नहीं हो रही है. ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की छोड़िए बिहार अभी जांच के स्तर पर ही जूझ रहा है."

छवि बचाने पर होती है चर्चा

तेजस्वी ने कहा, " ये समझ नहीं आता कि नीतीश जी की तथाकथित हाई लेवल क्राइसिस ग्रूप की मीटिंग में कोरोना बचाव पर चर्चा होती है या छवि बचाव पर. अभी तक एक भी ऐसा ठोस कदम या निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कोरोना संक्रमण को कम किया जाए,  मरीज़ों का उचित इलाज हो सके, अस्पतालों का क्षमतावर्धन हो सके."

यह भी पढ़ें -

NMCH में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर किया 'अटैक', नाराज जूनियर डॉक्टरों ने बंद किया काम

IGIMS को बनाया जाएगा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल, CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget