एक्सप्लोरर

IGIMS को बनाया जाएगा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल, CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया निर्देश

आईजीआईएमएस को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का निर्देश देने से पहले बीते दिनों मुख्यमंत्री ने आईजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी. तभी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए केवल 100 बेड ही थे. ऐसे में विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे.

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगातार कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित आईजीआईएमएस को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का निर्देश दिया. पहले से भी आईजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड की व्यवस्था थी, लेकिन अब अस्पताल में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का इलाज संभव हो पाएगा.

मुफ्त इलाज का किया था एलान

आईजीआईएमएस को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का निर्देश देने से पहले बीते दिनों मुख्यमंत्री ने आईजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी. तभी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए केवल 100 बेड ही थे. इस पर विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे. ऐसे में मंगलवार को सीएम नीतीश ने पूरे अस्पताल को कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में परिणत करने का निर्देश दिया है.

अलटरनेट डे पर लें जानकारी 

बता दें कि बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलों में इलाज की पूरी व्यवस्था रखें, अनुमण्डल स्तर पर भी इलाज की पूरी तैयारी रखें. आईजीआईएमएस पटना को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में परिणत करें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सभी जिलों के जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की जानकारी अलटरनेट डे पर लें और उसके आधार पर जरूरी कदम उठायें. 

इलाज में ना हो किसी तरह की कोताही

मुख्यमंत्री ने कहा, " कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण की गति बढ़ाएं 1 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों का भी टीकाकरण कराया जाएगा. राज्य सरकार मुफ्त टीकाकरण कराएगी. टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी रखें." उन्होंने कहा कि बचे हुए पुलिसकर्मियों का टीकाकरण अवश्य कराएं. कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस पर विशेष ध्यान दें. समस्या को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर सकारात्मक रवैये के साथ काम करें. लोगों को बचाव के लिये पूरी तरह सतर्क रहें. मिसगाइड करने वाले कुछ नकारात्मक प्रवृति के लोग हैं, उन पर नजर रखें."

यह भी पढ़ें -

बिहार: सुशील मोदी की अपील- समर्थ लोगों को कोरोना वैक्सीन की कीमत चुकाने का विकल्प दे सरकार

बिहार: विधानसभा में बना कंट्रोल रूम, अब विधायकों और पूर्व विधायकों को कोरोना से बचाने की होगी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget