एक्सप्लोरर

लालू यादव से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी, कहा- सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है तबीयत

पिता लालू यादव से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की तबीयत बिगड़ती जा रही है. सांस लेने में तकलीफ हो रही. डॉक्टर जो फैसला लेंगे वही होगा.

रांची: झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद शनिवार को रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " आप सभी जानते हैं कि लालू जी की तबीयत खराब है. सुधार होने के बजाय स्वास्थ्य में भारी गिरावट आई है. सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है. इस संबंध में रिपोर्ट आए होंगे. मैं अभी यहां आया हूं. आगे जो फैसला होगा आपको बताया जाएगा. फिलहाल मेडिकल टीम को फैसला लेना है."

क्लीयरेंस का किया जा रहा है इंतजार

इधर, काफी समय से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद को हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस के क्लीयरेंस का इंतजार किया जा रहा है. अगर जरूरत होगी तो डाक्टरों की टीम भी उनके साथ जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लालू यादव को आज रात तक विस्तारा के एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया जाएगा.

दिल्ली एम्स भेजने का लिया फैसला

गौरतलब है कि चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली के एम्स में रेफर किया है. रिम्स मेडिकल बोर्ड ने बैठक कर इस बात का फैसला लिया है. रिम्स ने इस बाबत होटवार जेल प्रबंधन को भी जानकारी दे दी है.

बता दें कि लालू को दूसरे अस्‍पताल शिफ्ट करने के लिए आठ सदस्‍यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. इन आठ सदस्‍यों में अलग-अलग विभाग के डॉक्‍टर हैं. म‍ेडिकल बोर्ड की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है कि लालू बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाएंगे.

यह भी पढ़ें -

Lalu Yadav Health Update: लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक, रांची के रिम्स से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget