एक्सप्लोरर

तेजस्वी के अर्जुन को रामनवमी पर याद आए मुख्यमंत्री, लिखा- 'ENTRY नीतीश चाचा', तेज प्रताप यादव के मन में क्या है?

आरजेडी के विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को ट्विटर पर एक पोस्ट कर हलचल बढ़ा दी है. पोस्ट से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना, शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच टकराव चल रहा है. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की हुई बहस से इन दोनों पार्टियों के बीच तल्खी और बढ़ी थी. अब इधर आरजेडी के विधायक और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर हलचल बढ़ा दी है.

रविवार को रामनवमी के दिन तेज प्रताप यादव ने यह पोस्ट किया है. ट्वीट कर लिखा- "रामनवमी के अवसर पर बहुत जरूरी. ENTRY नीतीश चाचा." हालांकि पोस्ट के मायने क्या हो सकते हैं इसका तो पता नहीं लेकिन ट्विटर पर कुछ यूजर्स मजाक भी उड़ाने लगे. तेज प्रताप के पुराने ट्वीट्स को उठाकर कमेंट करने लगे. एक शख्स ने उस तस्वीर को कमेंट में पोस्ट किया है जिसमें तेज प्रताप ने कभी नीतीश कुमार के लिए लिखा था नो एंट्री नीतीश चाचा. 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुरः बेबी कुमारी के प्रचार में पहुंचे CM नीतीश कुमार, सभा खत्म होते ही लालू यादव के समर्थन में लगने लगा नारा, जानें मामला

एक यूजर ने लिखा- "पहले ये तो बताइए.. आप खुद कहां भाग लिए धमकी दे के?? कि सच में नासमझ निकले?? वैसे अब तो आप राजद के पोस्टर से भी गायब होने लगे हैं.. और फिर राजनीति से तो नहीं गायब हो जाएंगे??" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- "आपके इस पोस्ट के लिए मैं स्वयं ट्रेन की पटरियों के किनारे किनारे चलकर राष्ट्रपति भवन जाऊंगा और आपको भारत रत्न देने के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाऊंगा."

नीतीश कुमार को गठबंधन का ऑफर?

बता दें कि 77 विधायकों के साथ बिहार विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. अब 43 विधायकों के साथ जेडीयू तीसरे नंबर पर है. बीजेपी के समर्थन से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. आए दिन बीजेपी की तरफ से मांग उठ रही है कि बिहार में बीजेपी का सीएम होना चाहिए. लगातार विवाद भी हो रहा है. मंत्री जनक राम ने कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर से होने वाले अजान पर रोक लगनी चाहिए. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या तेज प्रताप यादव सीएम नीतीश को आरजेडी से गठबंधन का ऑफर दे रहे हैं?

गौरतलब है कि यह वही तेज प्रताप हैं जिन्होंने तीन जुलाई 2018 को एक पोस्टर दिखाया था जिसमें लिखा था नो एंट्री नीतीश चाचा. यह पोस्टर तेज प्रताप ने 3 जुलाई 2018 को तब दिखाया था जब पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या फिर से आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन होगा.

यह भी पढ़ें- Rohtas Over Bridge Stolen: पुल चोरी मामले में आरजेडी कार्यकर्ता समेत 9 लोग गिरफ्तार, सिंचाई विभाग का SDO भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget