एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने केंद्र पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार का लगाया आरोप, पूछा- क्या बिहारियों की जान है सस्ती?

मौजूदा सरकार की लालू शासनकाल से तुलना करते हुए तेजस्वी ने कहा, " याद करो लालू यादव का यूपीए-1 का वह दौर, बिहार में बाढ़-सुखाड़ जैसी किसी भी प्रकार की आपदा और संकट की घड़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के साथ-साथ विशेष सहायता और राहत कोष बिहार को मिलता था."

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों राज्य सरकार पर निशाना साधने के साथ ही केंद्र सरकार पर भी हमला बोल रहे हैं. कोरोना से उत्पन्न स्थिति का केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेवार बताते हुए तेजस्वी लगातार दोनों सरकारों से सवाल पूछ रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने केंद्र पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. साथ बिहार एनडीए के 48 सांसदों पर जमकर निशाना साधा है. 

क्या बिहारियों की जान है सस्ती?

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, " केन्द्र सरकार डीआरडीओ के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है. क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो एनडीए को 48 एमपी देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें?"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " बिहार एनडीए के 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए डीआरडीओ से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदों पर."

सीएम नीतीश पर भी बोला हमला

वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " कोरोना संकट में भी बिहार की केंद्र द्वारा की जा रही अनदेखी पर सीएम नीतीश कुमार क्यों मुंह में दही जमाए हुए हैं? नीतीश कुमार, अब तो आपकी बोलने की भी हैसियत नहीं बची? कहां हैं बिहार के दो-दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री? कहां छुपे हैं बड़बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, आरके सिंह और नित्यानंद राय? बिहार से जीतने वाले एनडीए सांसदों को दूसरे प्रदेशों के सांसदों से सीख लेनी चाहिए." 

मौजूदा सरकार की लालू शासनकाल से तुलना करते हुए तेजस्वी ने कहा, " याद करो लालू यादव का यूपीए-1 का वह दौर, बिहार में बाढ़-सुखाड़ जैसी किसी भी प्रकार की आपदा और संकट की घड़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के साथ साथ विशेष सहायता और राहत कोष बिहार को मिलता था."

अभी तक शुरू नहीं हो पाया है अस्पताल

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में डीआरडीओ के सहयोग से पिछले साल 500 बेड वाले कोरोना अस्पताल की स्थापना की गई थी. लेकिन अस्पताल को पूरी तरह से अब तक शुरू नहीं कराया जा सका है. ऐसे में उक्त क्षेत्र के कोरोना मरीजों को पटना आना पड़ता है. इससे उन्हें तो परेशानी होती ही है, पटना के अस्पतालों पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है.

यह भी पढ़ें -

पटना: आई हॉस्पिटल में शुरू होगा 115 बेड का कोरोना अस्पताल, कल से एडमिट हो पाएंगे मरीज

ललन सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- बिल में घुसकर करते हैं बयानबाजी, RJD ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget