एक्सप्लोरर

जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर को तेज प्रताप यादव ने बताया गलत, कहा- 'मुझसे क्यूं होंगे नाराज'

नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने कहा कि कोरोना काल में सभी विधायकों के फंड से दो-दो करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन उन पैसों का क्या किया, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है.

पटना: आरजेडी के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर ने सूबे के सियासी पारा चढ़ा दिया है. अब तक पार्टी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई. लेकिन अब तेज प्रताप यादव ने सामने आकर इस बात का खंडन किया है. शनिवार को हसनपुर जाने के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए तेज प्रताप से जब जगदानंद सिंह के इस्तीफे के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है.

नीतीश सरकार पर बोला हमला 

तेज प्रताप ने कहा, " लालू यादव से भी मेरी बात हुई कल. उन्होंने भी इस संबंध में कुछ नहीं बोला. उन्होंने इस बात का खंडन किया है. वैसे भी जगदानंद सिंह की मुझसे आखिर किस बात नाराजगी होगी. मैं क्या हूं, जो मुझसे नाराज होंगे." इस दौरान उन्होंने सूबे की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी विधायकों के फंड से दो-दो करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन उन पैसों का क्या किया, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है. कोरोना काल में पूर्ण रूप से सरकार की ओर से घोटाला करने का काम किया गया है. 

चिराग पासवान का करेंगे स्वागत

वहीं, जब उनसे जमुई सांसद चिराग पासवान के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो नौजवान हैं. अपने तरीके से वो समाज में हैं और काम कर रहे हैं. नौजवान हैं तो नौजवान नौजवान का साथ देता है. महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां कोई भी शामिल हो सकता. मीडिया के लोगों का भी स्वागत है. 

क्या है पूरा मामला ?

मालूम हो कि शुक्रवार को ऐसी खबर सामने आई थी है कि आरजेडी के वरिष्ठत नेता और लालू यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उन्होंने पार्टी पद से इस्तीफे की पेशकश की है. हालांकि, अब तक प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने अभी उन्हें पद पर बने रहने को कहा है. 

गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे समय से जगदानंद सिंह को टारगेट कर रहे थे. पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने भरे मंच पर इशारों में प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा था. इस बात से जगदानंद काफी नाराज चल रहे थे. भले ही इस्तीफे के लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तेज प्रताप के रवैये से नाराज होकर उन्होंने ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: बड़ी मां का 'आशीर्वाद' लेने पहुंचे चिराग पासवान, पैतृक गांव पहुंच कर हुए भावुक, रोक नहीं पाए आंसू

Bihar Politics: ओसामा से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद के संबंध में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget