एक्सप्लोरर

'ये भाजपा और JDU का गुंडा राज', BJP के मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगे आरोपों पर बोले तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav: बीजेपी के मंत्री जीवेश मिश्रा पर एक यूट्यूबर की पिटाई करने और गाली-गलौज करने का आरोप है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है.

बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा पर कथित तौर पर एक पत्रकार (यूट्यूबर) की पिटाई का आरोप लगा है. घटना के बाद इस मामले में सोमवार (15 सितंबर, 2025) को तेजस्वी यादव ने पीड़ित को साथ में थाने (सिंहवाड़ा थाना, दरभंगा) ले जाकर जीवेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. अब इस पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है. 

तेज प्रताप यादव ने कहा, "ये भाजपा और जेडीयू का गुंडा राज है. मुख्यमंत्री कोमा में जा चुके हैं, अब उनसे सरकार नहीं चल रही है." तेज प्रताप यादव ने पटना में मीडिया के सवालों पर यह बयान दिया. 

मुकेश सहनी ने कहा- लोकतंत्र पर हमला

उधर दूसरी ओर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जीवेश मिश्रा द्वारा एक यूट्यूबर की कथित तौर पर पिटाई करने और गाली-गलौज किए जाने पर मुकेश सहनी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है. उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता जीवेश मिश्रा को कालिख लगाएंगे.

उन्होंने कहा कि सहनी समाज से आने वाले युट्यूबर की गलती मात्र इतनी थी कि उसने क्षेत्र के एक सड़क निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था. उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी भी तब दर्ज हुई जब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद थाना पहुंचे. मुकेश सहनी ने कहा कि अब सरकार इतनी डर गई है कि पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही है. ऐसे मंत्रियों और विधायकों को वीआईपी माफ नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि वीआईपी के कार्यकर्ता मंत्री जीवेश मिश्रा का विरोध करेंगे और कालिख लगाएंगे.

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर से मारपीट का मामला: BJP के मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR कराने पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित से बात की

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget