एक्सप्लोरर

PM मोदी से मिलेंगे तेज प्रताप यादव, अनुष्का संग रिश्तों को किया खारिज, बोले- 'आदमी फांसी…'

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे. सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है. उन्होंने कहा है कि एक-दो दिन में आपको बुलाया जाएगा. सूचना दी जाएगी. 

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज कर दिया है. रविवार (08 फरवरी, 2026) को पटना में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ना सिर्फ पांच जयचंदों का नाम लिया बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कि वे पिता बन गए हैं इसे भी अफवाह बताया. कहा कि कोई संबंध नहीं है. कोई लेना देना नहीं है.

तेज प्रताप यादव ने कहा, "जो बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. दिल्ली जाएंगे. हम मोदी जी से भी मिलेंगे. हम सबसे पहले तो कोर्ट जाएंगे. लगातार हमको परेशान किया जा रहा है. हर चीज में हम ही नजर आ रहे हैं. मेरे बिना किसी की दाल ही नहीं गल रही है. दिन रात… आदमी फांसी लगा ले क्या? बंद कमरे में जाकर हम फांसी लगा लें?" 

'…लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है'

जेजेडी नेता ने आगे कहा, "अभी जिस तरीके से अफवाह उड़ाई जा रही है मैं इसको खारिज करता हूं." पत्रकारों ने सवाल किया कि आप फांसी लगाने की बात कह रहे हैं. इतनी बड़ी बात? इस पर कहा, "कहने का मतलब है कि अगर कोई आदमी ऐसे तनाम में रहेगा… डिप्रेशन में चला जाएगा… तो फांसी लगा लेगा. ये हमने कहा… डिप्रेशन में पहुंचाया गया, लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है." 

सम्राट चौधरी से बात हुई: तेज प्रताप यादव

पूछा गया कि क्या नरेंद्र मोदी से संपर्क करेंगे? इस पर कहा, "हम सबसे संपर्क करेंगे. सभी लोग से मिलेंगे. अब इन जयचंदों को छोड़ूंगा नहीं." बिहार के गृह मंत्री से सम्राट चौधरी से मिलने के सवाल पर कहा कि हमने कई बार उनको फोन किया है. सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है. उन्होंने कहा है कि एक-दो दिन में आपको बुलाया जाएगा. सूचना दी जाएगी. 

मीडिया की ओर से सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव ये सब देखते हुए क्यों चुप हैं? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्यों चुप हैं ये तो वो जानें, लेकिन हमारा जो मैटर इस तरह का उछला है इसको देखना है. जो संबंध जोड़ा जा रहा है उसे खारिज करते हैं. हमारे ऊपर थोपा जा रहा है. सबका गिरोह है. कोई खगड़िया में है कोई भागलपुर में है. सबका गिरोह कहां से चलता है वो सब जानते हैं. गिरोह का संचालन मुकेश रोशन करते हैं. मुकेश रोशन हत्या कराना चाहते हैं. जिस लड़की की चर्चा है उससे भी मेरा संबंध नहीं है. 

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने पहली बार किया 5 जयचंदों का खुलासा, क्या बेटी के पिता भी बने? दे दिया जवाब

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget