एक्सप्लोरर

बिहार में 'तेज' की सियासत! अपना सामान लेकर राबड़ी आवास पहुंच गए तेज प्रताप यादव, रात भी यहीं बिताई

राबड़ी देवी बड़े बेटे के आने के बाद काफी खुश हैं. तेज प्रताप का मानना है कि उनके खिलाफ जितनी तरह की साजिशें रची जा रही हैं वह राबड़ी देवी के आवास से ही रची जा रही हैं.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव अब अपनी मां के साथ रहेंगे. मंगलवार की रात ही जरूरत के सामान लेकर वे राबड़ी आवास पहुंच गए. तेज प्रताप यादव अब अपनी मां राबड़ी देवी के साथ दस सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में रहेंगे.

वहीं, दूसरी ओर जानकारी मिली है कि राबड़ी देवी बड़े बेटे के आने के बाद खुश हैं. तेज प्रताप यादव के एक साथी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक आरजेडी कार्यकर्ता राजाराम यादव ने तेज प्रताप यादव पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी में तेज प्रताप की काफी बदनामी हुई थी. तेज प्रताप यादव का मानना है कि उनके खिलाफ जितनी तरह की साजिशें रची जा रही हैं वह राबड़ी देवी के आवास से ही रची जा रही हैं. राबड़ी देवी भी तेज प्रताप पर लगे आरोप से आरजेडी कार्यकर्ता पर काफी नाराज हुईं और वो अपने बड़े बेटे को साथ रहने के लिए कह रही थीं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बढ़ती गर्मी के बीच नवादा में तीन दिन में 4 मौतें, उल्टी, लूज मोशन और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे लोग

कुछ लोग नहीं चाहते कि दोनों भाई साथ रहें

अब ऐसे में ये हो सकता है कि किसने क्या किया और कौन साजिश रच रहा है इसकी पूरी जानकारी रखने के लिए तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास में शिफ्ट हुए हैं. तेज प्रताप के साथी ने एक बड़ी बात कही और बताया कि आरजेडी के कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि दोनों भाई एक साथ रहें. इसमें आरजेडी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं और दोनों भाई में फूट कराना चाहते हैं.

लगातार सुर्खियों में बने हैं तेज प्रताप यादव

बता दें कि लालू यादव के बड़े लाल बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्वीट कर आरजेडी से इस्तीफे की बात कही थी. इसके बाद उन पर पार्टी के ही एक युवा नेता को पीटने और गोली मरवाने का आरोप लग गया. अब एक बार फिर वे राबड़ी आवास में शिफ्ट होकर सुर्खियों में हैं.

राबड़ी आवास में तेज के लिए एक कमरा

राबड़ी आवास में तेज प्रताप यादव के लिए एक कमरा है, जिसमें उनकी जरूरत के सभी सामान हैं. मंगलवार की रात भी तेज प्रताप अपनी मां से मिलने के बाद और खाना खाने के बाद उसी कमरे में रहने के लिए चले गए.

यह भी पढ़ें- बिहार का ये MBBS डॉक्टर 10 रुपये में करता है इलाज, पहले सिर्फ चार आने थी फीस, यहां लोग रोते हुए आते हैं और हंसते हुए जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget