एक्सप्लोरर

RJD की बैठक से पहले तेजप्रताप ने की सरकार गिराने की बात, खुद को बताया अगला CM! BJP ने घेरा

Bihar Politics: RJD नेता तेजप्रताप यादव की पोस्ट पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने पार्टी पर कब्जा किया हुआ हैं जिससे तेजप्रताप दुखी हैं.

Tej Pratap Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की बैठक से पहले तेजप्रताप यादव की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश में सियासी हलचल तेज कर दी है. दरअसल, लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने एक्स पर एक वीडिया पोस्ट किया है. जिसमें तेजप्रताप बैठे हैं आवाज आ रही है कि सरकार गिराने जा रहे हैं हम, अगले CM आपके सामने बैठे हैं. एक तरफ जहां आरजेडी की कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

तेजस्वी यादव को महागठबंधन सरकार का सीएम चेहरा माना जा रहा है. इसी बीच तेजप्रताप के पोस्ट ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है. वे तो खुद को सीएम चेहरा प्रदर्शित कर रहे हैं.

तेजप्रताप के पोस्ट को लेकर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन से सवाल किया गया तो वे जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. तेजप्रताप हमारी पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं, पार्टी की मजबूती के लिए काम करते है.

तेजप्रताप के वीडियो पर क्या बोली BJP?
RJD नेता तेजप्रताप के वीडियो पर बीजेपी नेताओं ने हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष पर फैसला होना है. इस बीच लालू के बड़े बेटे वीडियो पोस्ट करके खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं. दरअसल, वह अपना दुखड़ा रो रहे हैं कि बड़ा बेटा मैं हूं मुझे मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए. जिस तरह तेजस्वी पार्टी पर कब्जा किए हुए हैं उससे तेजप्रताप दुखी हैं. 

बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि लालू यादव शुरू से ही अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को अंडर एस्टीमेट करके चल रहे हैं जबकि बड़ा पुत्र ही असली उत्तराधिकारी माना जाता है लेकिन लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को किनारे कर दिया है. अब अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर और अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करने की तैयारी में हैं. लेकिन ये सब इतना आसान नहीं होगा. लालू परिवार में बड़ा संग्राम होने वाला है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को मिलेगी RJD की कमान या बदलेगा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष? बैठक से पहले अटकलों का दौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget