एक्सप्लोरर

कटिहार और किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार फाइनल! CEC की बैठक में इन नामों पर चर्चा

Lok Sabha Elections: बिहार की 9 सीटों पर किसे-किसे उम्मीदवार बनाया जाए इसको लेकर बैठक हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक हुई है.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार की 40 में से 9 लोकसभा की सीटें कांग्रेस के खाते में गई है. अब कांग्रेस भी बैठक कर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर रही है. बिहार की 9 सीटों पर किसे-किसे उम्मीदवार बनाया जाए इसको लेकर बैठक हुई. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बीते रविवार (31 मार्च) को बिहार की लोकसभा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की.

पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को कटिहार और सांसद मोहम्मद जावेद को किशनगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए. सीईसी ने ओडिशा की कुछ सीटों पर भी चर्चा की.

मोहम्मद जावेद पर पार्टी फिर जता सकती है भरोसा

सूत्रों का कहना है कि बिहार की तीन सीट पर चर्चा की गई. कटिहार से तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. सूत्रों ने बताया कि किशनगंज से मौजूदा सांसद जावेद को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस नौ सूचियां जारी कर अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

बिहार की ये 9 सीटें कांग्रेस के पास

बता दें कि बिहार में गठजोड़ के तहत कांग्रेस के हिस्से में जो नौ सीटें हैं उनमें किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज है. देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. चार जून को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: क्या पूर्णिया सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प? पप्पू यादव इस दिन करेंगे नामांकन- जानें जातीय समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget