एक्सप्लोरर

Bihar News: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री नीतीश से की बातचीत, कहा- मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं

MK Stalin Talk Nitish Kumar: बिहारी मजदूरों पर कथित हिंसा को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल हुए हैं. इसे लेकर एमके स्टालिन ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

पटना: बिहार के मजदूरों के साथ तमिलनाडु में कथित हिंसा वाली खबर को लेकर वहां के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बातचीत को लेकर कई बातें कहीं हैं. शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने फोन पर बात करते हुए नीतीश कुमार से कहा है कि वहां कार्य करने वाले सभी मजदूर हमारे मजदूर हैं. राज्य में प्रवासी मजदूरों पर हमलों की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. स्टालिन ने नीतीश कुमार से बात करते हुए आश्वासन दिया कि कोई भी मुद्दा श्रमिकों को प्रभावित नहीं करेगा.

‘सभी कार्यकर्ता हमारे कार्यकर्ता हैं’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की ओर से प्रेस रिलीज जारी हुई है जिसमें स्टालिन ने कहा है कि मैंने बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे भाई नीतीश कुमार से फोन पर संपर्क किया और इस मुद्दे पर बात की. मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ता हमारे कार्यकर्ता हैं जो तमिलनाडु के विकास में मदद कर रहे हैं. इसलिए, मैंने आश्वासन दिया है कि इनमें से कोई भी मुद्दा उन पर प्रभाव नहीं डालेगा. कहा कि प्रवासी मजदूरों पर हमले की अफवाह फैलाने वाले भारत की समरसता के खिलाफ हैं. ओछी राजनीति करने के मकसद से सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट बेहद निंदनीय है.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने नीतीश कुमार को किया आश्वस्त

मुख्यमंत्री स्टालिन बोले कि कुछ उपद्रवी तमिलनाडु की संस्कृति को नीचे गिराने और राज्य की प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा. अन्य राज्यों में हुई घटनाओं के वीडियो के साथ फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह मुद्दा तब शुरू हुआ जब बिहार के एक पत्रकार ने दो व्यक्तियों के बीच झड़प का वीडियो पोस्ट किया और आरोप लगाया कि यह तमिलनाडु में हुआ था.

पत्रकारों पर गुस्सा

एमके स्टालिन ने आगे कहा कि पत्रकारों और मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. प्रकाशन से पहले फैक्ट चेक करना चाहिए और पत्रकारिता नैतिकता के साथ काम करना चाहिए. उन्होंने प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है. अगर कोई खतरा है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94981-01320, 0421-2970017 जारी किया है और उत्तेजित श्रमिकों को शांत करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में फिर होगा खेला? नीतीश और तेजस्वी की अलग-अलग दिख रही है राय, जानिए क्यों उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget