एक्सप्लोरर

बच्चों की देखभाल के साथ तब्बू ने की BPSC की तैयारी, पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा पास कर पेश की मिशाल

सीमित संसाधन और जिम्मेदारियों के बीच तब्बू अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करती रही.इसका नतीजा ये निकला की पहले ही अटेम्प्ट में उसने बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मार ली.

मोतिहारी: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 64वीं सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट रविवार को जारी किया गया है. 64वीं बीपीएससी में बिहार के पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के खिजीरपुरा गांव की बहु तब्बू खातून ने सफलता हासिल की है. पहले ही अटेम्प्ट में तब्बू के 190वां रैंक पाया है. उसकी इस सफलता से उसके घर और ससुराल वाले काफी खुश हैं. 

दो बच्चों की मां है तब्बू

दो बच्चों की मां तब्बू के सफलता की कहानी जीवन में मेहनत करने और कभी हार ना मानने को प्रेरित करती है. बता दें कि तब्बू ने शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की, जिसके बाद उनसे गांव में ही कॉलेज में दाखिला लिया. गरीब परिवार का होने की वजह से कम उम्र में उसकी शादी कर दी गई. शादी के बाद दो बच्चे हो गए. लेकिन परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी के बीच भी उसने ऑफिसर बनने का सपना नहीं छोड़ा. 

जिम्मेदारियों के बीच सपने को साकार किया

सीमित संसाधन और जिम्मेदारियों के बीच तब्बू अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करती रही. इसका नतीजा ये निकला की पहले ही अटेम्प्ट में उसने बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मार ली. तब्बू की सफलता से खुश उसके चचेरे देवर मो. इम्तियाज आलम ने बताया कि उसकी भाभी पढ़ने लिखने में काफी तेज थीं, लेकिन संसाधन की कमी और आर्थिक मजबूती नहीं रहने के कारण उन्हें पढ़ाया नहीं जा सका. इसके बावजूद उन्होंने ये मुकाम हासिल किया इसके लिए उन्हें सलाम.

तब्बू की सफलता पर स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा ने भी फेसबुक के माध्यम से बधाई दी. उन्होंने कहा कि बेटियां अब अपने मेहनत और परिश्रम से क्षेत्र गौरवान्वित कर रही है. विधायक के अलावा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. राजेश कुमार, सचिन्द्र सिंह, मनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तब्बू को बधाई दी है.

यह भी पढ़ें -

क्षेत्र से 'लापता' चिराग पासवान से खफा लोगों ने लापता का लगाया पोस्टर, पूछा- माटी का कर्ज कब उतारेंगे?

Bihar Corona: पटना में इन दो सेंटरों पर 24×7 लगेगी वैक्सीन, स्लॉट बुक करने के चक्कर से मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget