एक्सप्लोरर

क्षेत्र से 'लापता' चिराग पासवान से खफा लोगों ने लापता का लगाया पोस्टर, पूछा- माटी का कर्ज कब उतारेंगे?

जमुई सांसद चिराग पासवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. टाइफाइड की शिकायत पर डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है. कुछ दिनों पहले उनका एमआरआई भी कराया गया था.

जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एलजेपी अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान सक्रिय राजनीति में बेहद कम नजर आ रहे हैं. खासकर कोरोना काल में वो क्षेत्र से बिल्कुल ही नदारद रहे हैं, जिस वजह से क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति नाराजगी है. ऐसे लोग अब पोस्टरबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. जमुई के कचहरी चौक और समाहरणालय जाने वाले रास्तों पर चिराज पासवान के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं.

पोस्टक में लिखी ये बात 

पोस्टरों में जमुई सांसद चिराग पासवान के बयान को कोट करके लिखा गया है, " चुनाव ही लड़ेंगे या कोरोना जैसी इस आपदा में जमुई की माटी का कर्ज भी चुकाएंगें?" साथ यह भी लिखा है कि 'लापता' सांसद की जानकारी किन्ही को हो तो जरूर बताऐं, उचित इनाम दिया जाऐगा.

कई दिनों से बीमार हैं चिराग

मालूम हो कि जमुई सांसद चिराग पासवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. टाइफाइड की शिकायत पर डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है. कुछ दिनों पहले उनका एमआरआई भी कराया गया था. खबरों के माध्यम से बीमार चिराग पासवान की तस्वीर भी सामने आई थी. हालांकि, बीमार रहने के बावजूद कोरोना महामारी के दौरान वे जमुई में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर, स्वास्थ्य सुविधा, सामुदायिक किचन आदि के लिए प्रयासरत थे.

एलजेपी के जिला अध्यक्ष ने कही ये बात

पोस्टर के संबंध में एलजेपी के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि चिराग पासवान एक चर्चित चेहरा हैं. जहां जाते हैं, वहां हजारों हजार लोग उनके साथ जाते हैं, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का डर है. ऐसे में वो क्षेत्र में नहीं निकल रहे हैं. हालांकि, वर्चुअल मीटिंग के जरिए वो लगातार हमें निर्देश देते रहते हैं.

इधर, इस पूरे मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि जब उन्होंने इलेक्शन के समय कहा था कि जमुई उनकी मां है और जमुई के वो बेटे हैं, तो आपदा के समय में वो कहां हैं. उनके नहीं आने से जनता को काफी दुख पहुंचा है.

(इनपुट- कवि सिंह)

यह भी पढ़ें -

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये देगी सरकार

नीतीश सरकार पर लालू यादव और राबड़ी देवी का 'डबल अटैक', स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget