एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने लालू पर लगाया आरोप, कहा- फोन के जरिए जोड़तोड़ की राजनीति कर रहे RJD सुप्रीमो

सुशील मोदी ने कहा कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची रिम्स के पेइंग वार्ड से जेल नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल फोन के जरिये लगातार आरजेडी नेताओं को निर्देश देकर जोडतोड को बढ़ावा दे रहे हैं.

पटना: बिहार में सियासी उठापटक जारी है. तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम की वजह से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया. विपक्ष हर एक मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. इधर, सत्ता पक्ष के नेता भी हर एक वार का जवाब दे रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने आरजेडी पर जेल में बैठे-बैठे बिहार की राजनीति को अस्थिर करने करने का आरोप लगाया है.

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू के बीच लगभग दो दशक पुरानी दोस्ती से जलने वाले तत्वों की वजह से हमारे बीच एक बुरा दौर आया और गुजर गया. हमें जनता ने जब फिर सेवा का मौका दिया, तो विपक्ष की छाती फटने लगी.

उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची रिम्स के पेइंग वार्ड से जेल नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल फोन के जरिये लगातार आरजेडी नेताओं को निर्देश देकर जोडतोड को बढ़ावा दे रहे हैं. जिन लोगों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को कमाई का जरिया बना लिया था, वे मलाई न मिलने के कारण के रुटीन प्रशासनिक काम को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं.

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए में परस्पर सम्मान और विश्वास के मजबूत आधार पर काम करते हुए दोनों दलों ने मिल कर बिहार को जंगलराज उबार कर विकास की दर दहाई अंकों में बनाये रखी. राज्य को लालटेन युग से बाहर लाकर हर गांव को बिजली पहुँचायी गई. कृषि रोड मैप लागू किया गया. राज्य को उच्च शिक्षा के नये-नये संस्थान मिले.

उन्होंने कहा कि सरकार अब 20 लाख लोगों को रोजगार देने की योजना पर काम कर रही है. उद्योग विभाग सिंगल विडो सिस्टम शुरू करने जा रहा है. दूसरी तरफ कुछ लोग विकास की लय तोडने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सूबे की राजनीति में कई बदलाव आए हैं. अरुणाचल में जेडीयू विधायकों का बीजेपी में चले जाना, आरजेडी नेता उदय नारायण चौधरी का सीएम नीतीश को ऑफर देना, नई सरकार में मंत्री मंडल का अब तक विस्तार न होना, आरजेडी नेता का जेडीयू विधायकों के संबंध में बयान देना ने कई संभावनाओं और आशंकाओं को जन्म दिया है. वार-पलटवार का दौर जारी है. अब यह तो समय ही बताएगा कि सूबे की राजनीति आगे क्या मोड़ लेती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget