एक्सप्लोरर

Sushil Modi Comment: नीतीश CM भी नहीं रह पाएंगे, PM तो दूर, बताया कैसे होगी JDU में टूट और कौन होगा मुख्यमंत्री

Jehanabad News: सुशील कुमार मोदी मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे थे. उन्होंने नीतीश के साथ-साथ केसीआर पर भी हमला बोला. बीजेपी कार्यकर्ताओं की आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे.

जहानाबाद: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि पीएम पद तो दूर की बात, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम भी नहीं रह पाएंगे. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जब चाहेंगे जेडीयू (JDU) को तोड़ कर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बना देंगे. सुशील कुमार मोदी मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बातें कहीं. वे जहानाबाद सर्किट हाउस (Jehanabad Circuit House) में मीडिया से बात कर रहे थे.

सुशील मोदी ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होने वाला है. अगर ऐसा होता भी है तो सोच लीजिए देश की स्थिति क्या हो जाएगी. उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर भी हमला बोला. कहा कि तेलंगाना की स्थिति खुद ही खस्ताहाल है और उनका जनाधार वहां घट रहा है. बाई इलेक्शन में वह हार चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीवनसाथी को पकड़ने के लिए बीच सड़क पर दौड़ गई दुल्हन, मामला जानकर कहेंगे ये तो गजब है

उन्होंने कहा कि जो लोगों अपने राज्य में नकार दिए जा रहे हैं और जिनका जनाधार घट रहा है वही लोग बीजेपी के खिलाफ फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं. सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि केसीआर गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी का फ्रंट बनाने की बात कर रहे हैं. जितने भी राज्य के मुख्यमंत्री हैं वह पीएम बनने का सपना देख रहे हैं.

'आरजेडी कभी भी दे सकती है झटका'

वहीं दूसरी ओर बिहार में महागठबंधन की सरकार को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी की ओर से कभी भी नीतीश कुमार को झटका दिया जा सकता है और उस पार्टी का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. क्योंकि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष आरजेडी के हैं और जेडीयू को तोड़कर आरजेडी अपना मुख्यमंत्री बना लेगी.

मुख्यमंत्री अपनी चिंता करें: सुशील मोदी

पत्रकारों के एक सवाल कि सीएम आपकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि सीएम बहुत चीजों को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनके गंभीर सवालों को चुप्पी साध लेते हैं और हल्की फुल्की बात करके डायवर्ट कर देते हैं. उन्होंने कहा कि सीएम मुझ पर दया करने के बजाय अपनी चिंता करें कि वह कब तक सीएम रहेंगे. सुशील कुमार मोदी जहानाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं की आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: जहानाबाद में जमीन कारोबारी की हत्या, सिर में मारी गई तीन गोली, चार महीने पहले जेल से आया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget