एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार बिहार को बेच रहे थे क्या?', अडानी मुद्दे पर सुशील मोदी ने कह दी बड़ी बात

Sushil Kumar Modi Comment: सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बयान दिया है. नीतीश कुमार के साथ-साथ कांग्रेस पर भी उन्होंने हमला बोला. सदन को बाधित करने की बात कही.

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सोमवार को कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के मामले में कांग्रेस (Congress) दोहरा रवैया अपना रही है. संसद में चर्चा करने के बजाय सदन को बाधित कर रही है. "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान अडानी समूह पर अनर्गल आरोप लगाते रहे जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अडानी से सौर ऊर्जा क्षेत्र में 65000 करोड़ का निवेश कराने के लिए इसी अडानी समूह को कौड़ियों के भाव जमीन देने की घोषणा करते हैं. सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भी हमला बोला.

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं बिहार में नीतीश कुमार और केरल में वाम मोर्चा सरकार भी अपने यहां पूंजी निवेश के लिए तो अडानी की आरती उतारते हैं, लेकिन जब इस समूह को बीजेपी शासित राज्य में कोई काम दिया जाता है, तब "देश बेच दिया" का शोर मचाया जाता है. अगर अडानी समूह में पेशेवर ईमानदारी की कमी है तो बिहार सरकार ने इंवेस्टर्स मीट में अडानी के प्रतिनिधि को क्यों आमंत्रित किया था? नीतीश कुमार ने उनसे निवेश की अपील क्यों की थी? तब क्या नीतीश कुमार बिहार को बेच रहे थे?

'केंद्र सरकार नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार'

अडानी समूह के मुद्दे पर सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार है. राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर जो कुल 24 घंटे चर्चा के लिए तय हैं, उसमें विपक्ष कम से कम छह घंटे अडानी सहित किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रख सकता है, लेकिन विपक्ष की मंशा चर्चा की नहीं, केवल हंगामा कर प्रचार पाने की है.

आगे सुशील मोदी ने कहा कि अडानी मामले में न सरकार की कोई भूमिका है और न इस समूह को कोई रियायत देने या पक्षपात करने का प्रमाण सामने आया है. विपक्ष का अभियान दुराग्रह और दोहरेपन से संचालित है. भारतीय स्टेट बैंक ने साफ कर दिया है कि अडानी समूह को जो भी कर्ज दिए गए हैं उसके एवज में आर्थिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना… JDU में 'कुशवाहा' Vs 'सिंह'! नीतीश की पार्टी को फूट का 'डर'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget