एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना… JDU में 'कुशवाहा' Vs 'सिंह'! नीतीश की पार्टी को फूट का 'डर'?

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी को सिन्हा लाइब्रेरी में बैठक बुलाई है. इसको लेकर पार्टी के बीच कई तरह की चर्चा है. ललन सिंह ने पलटवार किया है.

पटना: बिहार के सियासी गलियारे में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (JDU Upendra Kushwaha) को लेकर घमासान मचा है. एक तरफ वे पार्टी में ही अपने रास्ते पर चल रहे हैं तो वहीं जेडीयू कुछ सुनने को तैयार नहीं है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) जो कल तक बयान नहीं दे रहे थे वह भी खुलकर बोलने लगे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी को सिन्हा लाइब्रेरी में बैठक बुलाई है. इस बैठक की घोषणा के बाद से नीतीश कुमार की पार्टी में फूट का डर समा गया है. यही वजह है कि तुरंत ललन सिंह ने ट्वीट कर कुशवाहा की इस बैठक पर कहा कि कहीं पर निगाहें तो कहीं पर निशाना है.

क्या हैं इस बैठक के मायने?

उपेंद्र कुशवाहा ने इस बैठक के लिए एक पत्र लिखा है. पत्र में वही बातें हैं जो वो लगातार मीडिया के सामने कह भी रहे हैं. आरजेडी के साथ क्या डील हुई है वह बताया जाए. जेडीयू कमजोर हो रही है. वे कुछ बोल रहे हैं तो उनकी बातों की गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है. मामला तब और बढ़ गया जब उनकी ओर से इस तरीके के बयान को सुनकर नीतीश कुमार ने कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा को जाना है तो चले जाएं. इस पर कुशवाहा ने हिस्से की बात कर दी. वो अपना हिस्सा मांगने लगे. अब इस बैठक के बाद से पार्टी में बौखलाहट है. इसके मायनों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

तो कुशवाहा और ललन सिंह में छिड़ी लड़ाई?

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ललन सिंह कुछ बोलने से बचते रहे थे. मकर संक्रांति के बाद से ही जेडीयू में विवाद जारी है. 5 फरवरी 2023 को उपेंद्र कुशवाहा ने पत्र जारी कर जेडीयू को बचाने की बात कही और मीटिंग बुलाई तो तुरंत ललन सिंह ने पलटवार किया. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह लड़ाई कुशवाहा और ललन सिंह के बीच हो गई है. इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी कई बयान दिए थे. इन दिनों वे चुप हैं.

ललन सिंह की लड़ाई इसलिए भी कि रविवार को पलटवार करते हुए सीधा ललन सिंह ने कहा- "कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना. जदयू के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता साथियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है. ना कोई डील है और ना ही विलय की बात. यह सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है." कल तक इसी डील पर पार्टी ने चुप्पी साधी थी. अब उपेंद्र कुशवाहा की ओर से बुलाई गई बैठक के बाद पार्टी को डर है कि कहीं कुशवाहा कोई खेल न कर दें.

कुशवाहा की बुलाई बैठक से फूट?

उपेंद्र कुशवाहा ने जो बैठक बुलाई है इसी से पार्टी में बेचैनी है. उपेंद्र कुशवाहा ने अपना हिस्सा मांगा है. उन्होंने 1994 वाली नीतीश कुमार और लालू यादव की बात भी याद दिलाई है. उसी के आधार पर हिस्सा मांग रहे हैं. कुशवाहा ने बैठक में जनता दल के प्रमुख साथी, पूर्व में रालोसपा के साथ काम कर चुके साथी और महात्मा फुले समता परिषद के प्रमुख साथियों को बुलाया है. पार्टी को डर है कि कुशवाहा अलग होते हैं तो कहीं वोट का बिखराव न हो जाए. 2024 में चुनाव है और अगर कुशवाहा कुछ भी करते हैं पार्टी से अलग होकर तो इससे नीतीश कुमार को नुकसान पहुंच सकता है.

इससे पहले आरसीपी सिंह और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल रखा है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं. बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ किया तो नीतीश कुमार की देश की राजनीति पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में धकेला, अब निकल पाना मुश्किल', फिर भड़के सुधाकर सिंह

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget