एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ते डेंगू के मामले के लिए नीतीश और तेजस्वी हैं जिम्मेदार? सुशील कुमार मोदी ने बताए कई कारण

Bihar Dengue Record Break: राज्य में सात हजार से ज्यादा मरीजों के साथ डेंगू का रिकॉर्ड टूटा. इनमें से चार मरीज दम तोड़ चुके. पढ़िए क्या कहते हैं सुशील मोदी.

पटना: बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालत ऐसी है कि मौत भी हो रही है. इधर बिहार में बढ़ते डेंगू के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर गंभीर आरोप लगाया है. राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश और सुपर सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रशासनिक लापरवाही के कारण राज्य में सात हजार से ज्यादा मरीजों के साथ डेंगू का रिकॉर्ड टूटा. इनमें से चार मरीज दम तोड़ चुके. दर्जन भर जिले डेंगू की चपेट में आ गए.

सुशील मोदी ने कहा कि डेंगू मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ कर नीतीश कुमार पीएम बनने के सपने के पीछे भाग रहे हैं और तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार से जुड़े मुकदमों में जमानत बचाने में लगे हैं. तेजस्वी यादव स्वास्थ्य और नगर विकास, दोनों विभाग के मंत्री हैं, जबकि इन दोनों विभागों की लापरवाही डेंगू के रूप में जनता को झेलनी पड़ रही है.

धूल फांक रहीं मशानें: सुशील मोदी

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए एनडीए सरकार के समय जो एफरसिस मशीनें खरीदी गईं वो पीएमसीएच सहित कई मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में धूल फांक रही हैं. एनएमसीएच में यह मशीन है ही नहीं. कहा कि तेजस्वी यादव ने केवल प्रचार पाने के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच का औचक निरीक्षण किया, लेकिन हालत नहीं सुधरी. निगेटिव ब्लड ग्रुप के प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हैं. डेंगू मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है. डेंगू वार्ड की खिड़कियां खुली पड़ी हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि डेंगू की स्थिति का आकलन करने आई केंद्रीय टीम ने कुछ अस्पताल परिसरों में ही लार्वा पलते पाया. नगर विकास विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए न पहले से जागरूकता अभियान चलाया न डामेस्टिक ब्रीडिंग चेकर मशीन से घरों में मच्छर पलने की जांच कराई गई. फॉगिंग भी देर से और केवल वीआईपी इलाकों में की गई. महागठबंधन सरकार डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने पूरी तरह विफल है.

यह भी पढ़ें- Watch: छपरा में स्टेज पर प्रवचन देते-देते अचानक गिर पड़े प्रोफेसर, हो गई मौत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

Embed widget