एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के मामले में सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से पूछे सवाल, मांगी ये जानकारी

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह पर ब्याज सहित करीब 12 करोड़ से ज्यादा का बकाया है.

पटनाः बिहार में बीजेपी एक के बाद एक मंत्रियों की पोल खोल रही है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के मामले में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से सवाल पूछे. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि नीतीश सरकार (Nitish Government) की नीति गलत थी और वे उसे बदलवाएंगे. क्या नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के दबाव में नीति में बदलाव कर सुधाकर सिंह को राहत देंगे?

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार के वर्तमान कृषि मंत्री और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह की कैमूर जिले में दो राइस मिल है. एक सोन वैली राइस मिल्स और दूसरा सुधाकर राइस मिल्स. 2013 में राज्य खाद्य निगम (कैमूर) की ओर से सुधाकर सिंह पर रामगढ़ थाने में धारा 420, 406 के तहत प्राथमिकी 184/13 दर्ज कराई गई थी. एफआईआर में आरोप था कि सुधाकर सिंह द्वारा कुल 5 करोड़ 31 लाख रुपया का गबन किया गया है जो कि राज्य सरकार की संपत्ति है. इस मामले में पटना हाई कोर्ट द्वारा सुधाकर सिंह द्वारा 60 लाख रुपया जमा करने के उपरांत बेल पर रिहा किया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरजेडी ने बीजेपी पर तेज किए हमले, सुशील मोदी पर लगाया जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

'12 करोड़ से ज्यादा का बकाया'

बीजेपी नेता ने कहा कि वसूली की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी, जिसमें पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के पक्ष में निर्णय लिया. पटना हाई कोर्ट के निर्णय को सुधाकर सिंह एवं अन्य ने चुनौती दी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर, 2020 को रोक लगा दी. सुधाकर सिंह के यहां अभी भी राज्य सरकार का 5 करोड़ 31 लाख एवं ब्याज सहित करीब 12 करोड़ से ज्यादा का बकाया है. यह 12 करोड़ की राशि अभी भी वसूलनीय है एवं इस राशि पर किसी भी कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है.

सुधाकर सिंह को मंत्री बनाए रखना उचित है?: सुशील मोदी

इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा कि कृषि मंत्री बताएं कि उनके ऊपर राज्य सरकार के 5 करोड़ 31 लाख के गबन के आरोप में एफ आई आर दर्ज है कि नहीं? इस गबन के आरोप में उन्हें जेल में रहना पड़ा था या नहीं? क्या ब्याज सहित 12 करोड़ रुपया बिहार सरकार का बकाया है या नहीं? सर्वोच्च न्यायालय तक ने बकाया राशि पर कोई राहत नहीं दी है. केवल वसूली की प्रक्रिया पर विवाद है. इस पूरे मामले में सहकारिता विभाग की भी भूमिका है जो बाहुबली सुरेंद्र यादव के पास है. सुशील मोदी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि जिस मंत्री पर राज्य सरकार का 12 करोड़ बकाया है क्या उसे मंत्री बनाए रखना उचित होगा?

यह भी पढ़ें- Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण नाराज होने की अटकलों को किया खारिज, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget