एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '…गारंटी देगी सरकार?' जातीय गणना पर सुशील मोदी ने CM नीतीश से पूछे ये सवाल, RJD पर हमला

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी को इसी बात का दर्द है कि बीजेपी ने जातीय गणना (सर्वे) का समर्थन क्यों किया और अब इसे पिछड़ा-विरोधी कैसे साबित करें.

पटना: बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. मामला पटना हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. महागठबंधन सरकार आरोप लगाती रही कि बीजेपी ही नहीं चाहती है कि जातीय गणना हो. वहीं बीजेपी पलटवार करते हुए लगातार यह कह रही है कि जब इस पर फैसला लिया गया था तो उसकी भी सहमति थी. अब एक बार फिर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि कांग्रेस-शासित राज्यों में जातीय गणना क्यों नहीं हुई और कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने जातीय जनगणना कराई भी तो उसकी रिपोर्ट जारी क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने 2022 के नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए आनन-फानन में आयोग बना कर जो रिपोर्ट बनवाई, उसे अब तक जारी क्यों नहीं किया गया? क्या गारंटी है कि सरकार जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर देगी?

सुशील मोदी ने बताया क्यों आरजेडी को हो रहा दर्द

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय उस सरकार का था, जिसमें 16 मंत्रियों की पूरी ताकत के साथ शामिल बीजेपी थी. उसमें आरजेडी, कांग्रेस शामिल नहीं थी. उन्होंने कहा कि आरजेडी को इसी बात का दर्द है कि बीजेपी ने जातीय गणना (सर्वे) का समर्थन क्यों किया और अब इसे पिछड़ा-विरोधी कैसे साबित करें. कहा कि पिछड़े समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर रहते बीजेपी को पिछड़ा विरोधी साबित करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी.

जातीय गणना के मुद्दे पर सुशील मोदी ने कहा कि हमने बिहार विधान मंडल में दो बार समर्थन किया और प्रधानमंत्री से मिलने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भी बीजेपी शामिल थी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जातीय सर्वे का विरोध नहीं किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Police News: शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब मिलेंगे 25 लाख, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान अपराध पर बोले तो प्रशांत किशोर ने कहा, 'जैसे बांकीपुर…'
चिराग पासवान अपराध पर बोले तो प्रशांत किशोर ने कहा, 'जैसे बांकीपुर…'
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget