एक्सप्लोरर

Bihar News: शिवहर में ऋतु जायसवाल के प्रचार अभियान में RJD के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े, खूब चले लात घूंसे

Sheohar Lok Sabha Seat: बताया जा रहा है कि राजद के पूर्व एमएलए लक्ष्मीनारायण यादव व पूर्व विधायक प्रत्याशी अच्छेलाल यादव पटजीलवा गांव में प्रचार कर रहे थे. इस दौरान इनके समर्थक आपस में ही भिड़ गए.

Bihar Lok Sabha Elections: शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थक आपस मे भिड़ गए. इसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाके के गांव में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक और पूर्व विधायक प्रत्याशी आपस में भिड़ गए. मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं. वहीं, इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस को अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

ऋतु जायसवाल के प्रचार के दौरान का है मामला

बताया जा रहा है कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही थीं. वहीं, जनसंपर्क अभियान में राजद के पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव व पूर्व विधायक प्रत्याशी अच्छेलाल यादव खरतरी पंचायत के पटजीलवा गांव में ऋतु जायसवाल के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे थे. दोनों पक्ष एक साथ जनसंपर्क कर रहे थे. वहीं, कुछ लोगों की झुंड में किसी की बाइक दूसरे व्यक्ति में लग गई. जिसके बाद धक्का मुक्की के साथ लात घूंसे चलने शुरू हो गए. धक्का मुक्की में बाइक जमीन पर गिर गई.

हालांकि लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया. वहीं, अब पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर अच्छेलाल यादव और लक्ष्मीनारायण यादव से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

लक्ष्मीनारायण यादव चार बार रह चुके हैं विधायक

बता दें कि लक्ष्मीनारायण यादव चार बार विधानसभा में जीत दर्ज कर इलाके में दबदबा कायम रखे हुए हैं. वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीनारायण यादव को राजद ने टिकट नहीं दिया. चिरैया विधानसभा से 2020 में राजद के टिकट पर अच्छेलाल यादव चुनाव लड़े. लक्ष्मीनारायण यादव राजद के बागी उम्मीदवार बन निर्दलीय चुनाव लड़े. जिस कारण दोनों की हार हो गई और भाजपा के लालबाबु प्रसाद गुप्ता चुनाव जीत गए.

जनसंपर्क के दौरान मामले का आवेदन नहीं मिला है- थानाध्यक्ष 

चिरैया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल के जनसंपर्क में विवाद मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. हालांकि दोनों समर्थक अलग अलग जगह पर रास्ते मे घेरने के साथ मारपीट का आरोप लगा कर आवेदन दिया है, जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Bihar News: मोतिहारी में क्राइम ब्रांच की पुलिस बन कर स्वर्ण  दुकान पर पहुंचे दो ठग, लगा दी लाखों की चपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget