एक्सप्लोरर

Super Exclusive: ललन सिंह के ‘आरोपों’ के बाद पहली बार सामने आए आरसीपी सिंह, दी नसीहत- बाएं-दाएं ना करें, 2025 तक काम करें

आरसीपी सिंह ने कहा- लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए, 2025 तक वे ईमानदारी से करेंगे काम.एनडीए ने बिहार के लिए काम करने का संकल्प लिया है, ये सब चलता रहता है, जीवन लंबा है, धैर्य रखें.

पटनाः यूपी में चुनाव को बीजेपी और जेडीयू में गठबंधन नहीं हो सका है. यही वजह है कि अब यूपी चुनाव (UP Election 2022) में जेडीयू अकेले मैदान में है. दोनों पार्टियों के बीच आखिर गठबंधन क्यों नहीं हुआ इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) दिल्ली से लेकर पटना तक ठीकरा पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर फोड़ते रहे. इस पूरे मामले के बाद आरसीपी सिंह का पहली बार रिएक्शन सामने आया है. एबीपी न्यूज के सीनियर न्यूज एडिटर प्रकाश कुमार ने उनसे बातचीत की है.  

दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए. बिहार की जनता ने 2020 में 2025 तक उन्हें काम करने के लिए अवसर दिया है. साथी ही एनडीए (NDA) ने बिहार के लिए काम करने का संकल्प लिया है. उनको काम करने के लिए बैठाया गया है तो वो काम करेंगे. बीच में किसी को दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है?

यह भी पढ़ें- Patna News: फ्लाइट से बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी युवती, सैंडल ने उड़ा दिए होश, CISF के जवानों ने जाने से रोका

ईमानदारी से करता हूं काम

बेवजह बयानबाजी और कुछ भी कहने वालों को लेकर आरसीपी सिंह ने करारा जवाब दिया. आरसीपी सिंह ने कहा कि जो हमारे शुभचिंतक हैं, जो सपोर्टर हैं उनको क्या लगेगा? जिन्हें भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वो करते रहें. उन्हें (आरसीपी सिंह) जो काम दिया जाता है वो उसे बहुत ही ईमानदारी से करते हैं.

जेडीयू ने स्टार प्रचारक में क्यों नहीं रखा?

जेडीयू में जो कुछ हो रहा है उसे कैसे देखते हैं, इसपर आरसीपी सिंह ने कहा कि देखिए हम तो ना कुछ बोलते हैं ना बोलेंगे. इस दौरान फिर उन्होंने दोहराया कि 2025 तक का संकल्प है और वो अपना काम करेंगे. वहीं यूपी में हो रहे चुनाव को लेकर कि आपको जेडीयू की ओर से स्टार प्रचारक में क्यों नहीं रखा गया? इसपर जवाब दिया कि लिस्ट में जिन 15 लोगों का स्टार प्रचारक में नाम है उसमें से आप कितनों को जानते हैं? ये सब चलता रहता है. जीवन लंबा है, धैर्य रखें. एक अंतिम सवाल पर कि क्या नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे? इसपर आरसीपी सिंह ने कहा कि वो क्यों इस्तीफा देंगे? कहां जाएंगे?

यह भी पढ़ें- 'सेहत' के लिए... RRB 'हानिकारक' है! सरकारी तंत्र ने कुरेदा जख्म तो 'दर्द' से छटपटाया बिहार का यह छात्र, किताबों पर निकाला गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget